Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 243 अंक और निफ्टी 88 अंक गिरकर खुला। निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे फिसला, मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों से बाजार में बिकवाली।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर आज यानी गुरुवार को ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 243 अंकों की गिरावट के साथ 77,319 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और 88 अंक टूटकर 23,909 के स्तर पर खुला। निफ्टी का 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
1288 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ खुला
शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का दबाव साफ नजर आया। जहां 1215 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, वहीं 1288 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत करते दिखे। इसके अलावा 174 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं रहा और वे फ्लैट खुले।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
अगर प्रमुख गिरने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप श्रेणी में शामिल Infosys और Adani Ports के शेयर 2% से ज्यादा टूटकर खुले। इसके साथ ही IndiGo और HDFC Bank के शेयर भी पिछली बढ़त गंवाकर लाल निशान में नजर आए। मिडकैप शेयरों में Hindustan Petroleum, Coforge और Bharat Forge में गिरावट देखी गई। वहीं स्मॉलकैप सेगमेंट में Chola Holdings करीब 4% और PGEL लगभग 2.5% की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।
बाजार में क्यों आई गिरावट?
बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह ग्लोबल संकेत माने जा रहे हैं। खासतौर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के टूटने की खबरों का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा, जहां ज्यादातर बाजार लाल निशान में रहे।
यह भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
इन नकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में आ गए। इसके अलावा कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट के बाद फिर से हल्की तेजी आने से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है।
