Share Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को हरियाली देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार के लिए खुले। जुलाई सीरीज का यह तीसरा सत्र है जब मार्केट में तेजी देखी गई।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Share Market Opening Bell: हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार, 3 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 376.23 अंक या 0.49 प्रतिशत उछाल के साथ 7,878.35 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 124.80 अंक या 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,300.50 पर बना हुआ है। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। मार्केट खुलते ही मशहूर टेक कंपनियों- इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।
खबर लिखे जाने तक बीसएई सेंसेक्स के टॉ-30 शेयर में 25 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, इस सीरीज के 5 स्टॉक गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड के लिए खुले। एचसीएल टेक 3.97% की तेजी के साथ 1120.30 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बाजाज फिनसर्व 2.48% 1902.20 पर ट्रेड कर रहा है।
बीएसई मिडकैप में गिरावट के साथ कारोबार
हालांकि, हफ्ते के आखिरी सत्र में बीएसई मिडकैप में गिरावट देखी जा रही है। जहां ये इंडेक्स 16.52 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,164.13 पर बना हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई पावर में इंडेक्स भी लाल निशान में झूलता हुआ नजर आ रहा है। इस इंडेक्स के ज्यादातर शेयर गिरकर ट्रेड कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
आज के टॉप-5 गेनर्स
- HCLTECH (एचसीएल टेक)
- TATASTEEL (टाटा स्टील)
- BAJAJFINSV (बाजाज फिनसर्व)
- TECHM (टेक महिंद्रा)
- TCS (टीसीएस)
आज के टॉप-5 लूजर्स
- M&M (महिंद्रा एंड महिंद्रा)
- NTPC (एनटीपीसी)
- INDIGO (इंडिगो)
- SBIN (स्टेट बैंक)
- ADANIPORTS (अडानी पोर्ट्स)
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशिया के अन्य शेयर बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बाजार के जानकारों ने कहा कि दक्षिण कोरियाई बाजारों में कमजोरी और चिप से जुड़े शेयरों में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।
इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी से भी बाजार को सहारा मिला है। लेकिन यह तेजी तब तक स्थायी नहीं रहेगी जब तक इसे बुनियादी कारकों का समर्थन न मिले। कच्चे तेल की कीमतों का मीडिल ईस्ट के स्तर पर आ जाना अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए सबसे मजबूत सकारात्मक कारक बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
विदेशी निवेशकों की कैसी रही चाल?
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,784.40 करोड़ रुपये का शेयरों की खरीदारी कर मार्केट को समर्थन दिया।
