शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा

Share Market: सोमवार की तेजी के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में नजर आए।

मनोज आर्या

Share Market Opening Bell 28th July, 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान निफ्टी 24 अंक टूटकर 23971 और सेंसेक्स 4 अंक टूटकर 76831 पर खुला।

सोमवार को बाजार में रही बंपर तेजी के बाद आज बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स पैक के टॉप-30 शेयरों में से 16 स्टॉक गिरकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 14 शेयर हरे निशान में हैं। वहीं, निफ्टी पैक टॉप-50 शेयरों में 29 हरे निशान में हैं, जबकि 21 गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं।

आईटी शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।

लार्जकैप और मिडकैप का हाल

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक की कमजोरी के साथ 19,062 पर था। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, सन फार्मा, इंडिगो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। बीईएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, टाटा स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एमएंडएम लूजर्स थे।

अमेरिकी बाजार में तेजी के संकेत

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। जानकारों ने कहा कि बाजार में जारी हल्की तेजी को बनाए रखने की क्षमता रखने वाले कई सकारात्मक कारक मौजूद हैं। हालांकि, यह तेजी लगातार और एकसमान रहने की संभावना नहीं है। बीच-बीच में मुनाफावसूली और बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में राहत

अमेरिका ईरान के बीच हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?