Share Market: लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंक टूटा; निफ्टी 25,900 के नीचे फिसला
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी फिसलकर 29,900 के अहम स्तर के नीचे आ गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Share Market Latest Update: घरेलू शेयर बाजार ने आज कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 265 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी फिसलकर 26,000 के अहम स्तर के नीचे आ गया। आईटी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 384.70 अंक यानी 0.46% लुढ़ककर83,848.94 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 109.35 अंक टूटकर 25,844.50 पर आ गया।
पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 40.28 अंक गिरकर 84,233.64 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ था। गुरुवार को बाजार पर शुरुआती सत्र में ही बिकवाली का दबाव दिखा, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इसके साथ ही आईटी सेक्टर में 4% से अधिक की गिरावट ने निवेशकों के करोड़ों रुपये डुबो दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
IT सेक्टर में मची भगदड़: इन्फोसिस और TCS सबसे ज्यादा टूटे
आज की गिरावट का सबसे बड़ा कारण आईटी सेक्टर रहा, जिसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी50 इंडेक्स पर 30 से ज्यादा शेयर नुकसान में ट्रेड कर रहे थे। दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस में 5 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टीसीएस और एचसीएल टेक दोनों ही 4.40 प्रतिशत तक टूट गए। अन्य प्रमुख लूजर्स में टेक महिंद्रा (4.24%), विप्रो (3.32%) और इटरनल (2.23%) शामिल रहे। इनके अलावा एचडीएफसी लाइफ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई लाइफ के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया।
बैंक और ऑटो में भी छाई सुस्ती
आईटी के अलावा अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला या कमजोर ही रहा। निफ्टी ऑटो में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही। हालांकि, एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई, जो बाजार को थोड़ा सहारा देने की कोशिश कर रहा था।
गिरावट के इस दौर में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आइशर मोटर्स, एचयूएल, एनटीपीसी, बीईएल और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जिन्होंने इंडेक्स को और नीचे गिरने से बचाने का प्रयास किया।
एक्सपर्ट की राय: क्या है बाजार का अगला सपोर्ट लेवल?
टेक्निकल रिसर्चर्स की मानें तो पिछले सत्र में गैप-अप ओपनिंग के बाद बाजार एक सीमित दायरे में था, जो निवेशकों की अनिश्चितता को दर्शाता है। तकनीकी नजरिए से, 26,050-26,100 के दायरे में निफ्टी पर कड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है। वहीं, नीचे की ओर 25,800-25,850 के बीच निकट अवधि का मजबूत सपोर्ट दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, 2,000 रूपए फिसला सिल्वर, गोल्ड 676 रूपए सस्ता
संस्थागत गतिविधियों की बात करें तो 11 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 943 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 125 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
