Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट में रेड अलर्ट, लगातार तीसरे दिन लुढ़का सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने मचाया बवाल

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 188 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,868 और निफ्टी 61 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,921 पर था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 17, 2025 | 04:44 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार, 17 दिसंबर के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 120.21 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,559.65 और निफ्टी 41.55 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,818.55 पर था। बाजार पर दबाव बनाने का दाम रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.49 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.47 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.44 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 1.29 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.29 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 321.95 अंक या 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,388.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.60 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,138.55 पर था। सेंसेक्स पैक में एसबीआई, इन्फोसिस, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक गेनर्स थे। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

सम्बंधित ख़बरें

Elon Musk का मास्टर स्ट्रोक: स्पेसएक्स और एक्स AI का हुआ विलय, जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO

Share Market: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी

Gold Rate Today: सोने के दामों में क्यों आया तूफान, वित्त मंत्री ने बताई असली वजह; अब आगे क्या?

बजट के बाद अब 6 फरवरी की बारी, आम आदमी के लिए हो सकता बड़ा ऐलान; EMI से राहत की संभावना

घरेलू शेयर बाजार में दबाव का असर

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है और इंडेक्स एक और सत्र 21 ईएमए से नीचे रहा है, जो दिखाता है कि बाजार में दबाव बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडेक्स 25,700 से नीचे जाता है तो यह 25,500 से लेकर 25,400 तक जा सकता है। वहीं, तेजी की स्थिति में यह 25,950 से लेकर 26,000 के स्तर तक जा सकता है।

हरे निशान में हुई थी मार्केट की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 188 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,868 और निफ्टी 61 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,921 पर था। हालांकि, ट्रेड के साथ-साथ बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरते चले गए और आखिरी में लाल निशान में बंद हुए।

ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों की मौज! 10 घंटे पहले पता चलेगा टिकट का ‘कन्फर्म’ स्टेटस, आखिरी मिनट का इंतजार खत्म

विदेशी निवेशकों की चाल ने बिगाड़ा खेल

बता दें कि आज बुधवार को भी घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) बिकवाल रहे, और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,400 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर नेट बिकवाली करीब 7,390 करोड़ रुपये रही। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 77वें दिन 1,077 करोड़ रुपये की खरीदारी की और बाजार को सपोर्ट दिया।

Share market closing update today 17th december sensex fall by 120 points nifty decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.