Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की मार, 416 अंक टूटकर बंद हुआ संसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Share Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स सत्र के आखिरी में लाल निशान में बंद हुए।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Closing Bell: पश्चिम एशिया तनावों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंकों यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,886.91 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 97 (0.40 प्रतिशत) अंक गिरकर 23,995.70 पर पहुंच गया।
दिन के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77,094.79 पर खुलकर 77,493.53 का इंट्रा-डे हाई और 76,741.06 का इंट्रा-डे लो बनाया। वहीं निफ्टी50 24,049.90 पर खुलकर 24,181.80 का इंट्रा-डे हाई और 23,957.05 का इंट्रा-डे लो बनाया।
कैसा रहा सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.55 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी मेटल (0.51 प्रतिशत की तेजी) को छोड़कर तकरीबन सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: शेयर बाजार की तेजी पर लगा बड़ा ब्रेक, सेंसेक्स 208 अंक टूटकर 77094 पर खुला
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! क्या ₹1 लाख के पार जाएगी बेसिक सैलरी? जानें नया अपडेट
1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
निफ्टी पीएसयू में सबसे तेज गिरावट
सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.15 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.23 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1.01 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 पैक में एक्सिस बैंक, मारुति, एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज-ऑटो, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, और ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
इन शेयरों में 5-3 प्रतिशत की तेजी
वहीं, इसके विपरीत ओएनजीसी, अडाणी एंटरप्राइजेज और कोल इंडिया के शेयरों में 5-3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इटरनल और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 2.98 प्रतिशत बढ़कर 111.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते नजर आया, क्योंकि महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा।
यह भी पढ़ें: Share Market Today: शेयर बाजार की तेजी पर लगा बड़ा ब्रेक, सेंसेक्स 208 अंक टूटकर 77094 पर खुला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं, क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते का प्रस्ताव रखा है और पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त होने तक अपने परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं किया है।
