8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! क्या ₹1 लाख के पार जाएगी बेसिक सैलरी? जानें नया अपडेट
8th Pay Commission: नए वेतन आयोग के सामने आए डिमांड में पोस्टमैन की बेसिल सैलरी 1.12 लाख रुपये, 3.83 का फिटमेंट फैक्टर, ग्रामीण डाक सेवक को 8वें वेतन आयोग में शामिल करना है।
- Written By: मनोज आर्या
आठवें वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बीते हफ्ते वेतन आयोग ने देहरादून में पहली बार बैठक की थी और अब दिल्ली में भी केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों के साथ बैठक आयोजित है। कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी मांगे आयोग को सौंप रहे हैं। इसी कड़ी फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स (FNPO) ने भी कुछ अहम डिमांड की है।
नए वेतन आयोग के सामने आए डिमांड में पोस्टमैन की बेसिल सैलरी 1.12 लाख रुपये, 3.83 का फिटमेंट फैक्टर, ग्रामीण डाक सेवक को 8वें वेतन आयोग में शामिल करना है। इसके अलावा, 6% की सालाना इंक्रीमेंट भी एक बड़ी डिमांड है। FNPO की मांग में डाक सहायकों, सॉर्टिंग सहायकों, डाकियों, मेल गार्डों, सिविल विंग, प्रशासनिक कार्यालयों, लेखा विभाग, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, विकास अधिकारियों (PLI) और अन्य से जुड़े मुद्दे शामलि हैं।
मिनिमम सैलरी 69,000 रुपये करने की मांग
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स ने शुरुआती स्तर के कर्मचारी के लिए न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये करने की डिमांड की है। डाक कर्मचारियों के लिए इस संगठन ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ कर्मचारियों के लिए इस वेतन का प्रस्ताव किया है। गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग के तहत, शुरुआती स्तर के कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है। एक पोस्टमैन या मेल गार्ड के लिए FNPO ने बेसिक वेतन को 25,500 रुपये से बढ़ाकर 1,12,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। ये लेवल 5 के कर्मचारी होते हैं। इसके अलावा लेवल 2 और 3, तथा लेवल 8, 9 और 10 को आपस में मिलाने का सुझाव भी दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
E100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
FNPO ने सभी कैडर के डाक कर्मचारियों के लिए 3.83 के फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रखा है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। फिटमेंट फैक्टर 3.83 का मतलब है कि एक नए वेतन आयोग में, किसी कर्मचारी का मूल वेतन या किसी पेंशनभोगी की मूल पेंशन 3.83 से गुणा की जाएगी। डाक कर्मचारी संगठन ने 6% की इंक्रीमेंट का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत, कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर 3% का इंक्रीमेंट मिलता है।
यह भी पढ़ें: 1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट
कम से कम 5 प्रमोशन की डिमांड
FNPO का तर्क है कि 6वें वेतन आयोग के बाद से ही, इंक्रीमेंट मूल वेतन के 3% पर अटका है। FNPO का कहना है कि महंगाई भत्ते को जोड़ने के बाद भी, यह दर वास्तविक आय को खास तरीके से नहीं बढ़ा पाती है। FNPO सभी डाक कर्मचारियों को उनकी सेवाकाल में कम से कम 5 प्रमोशन की डिमांड की है।
