Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

450 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ क्लोज

सोमवार को शेयर बाजार से अच्छे संकेत देखने के लिए नहीं मिले हैं। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों यानी बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी खतरे के लाल निशान पर बंद हुए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 30, 2025 | 03:49 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत शेयर बाजार के लिहाज से कुछ अच्छी साबित नहीं हुई। सोमवार के शुरुआती दौर से जारी गिरावट का सिलसिला बाजार के बंद होने तक जारी रहा है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है।

जहां एक ओर प्री ओपनिंग सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर ओपन हुआ था। तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के निफ्टी भी शुरुआती दौर में 46.25 अंक नीचे फिसलकर 25,591.55 अंक पर ओपन हुआ था। हालांकि आज कुछ देर के लिए निफ्टी अपने न्यू हाई पर पहुंच गया था।

अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 446.04 अंकों की गिरावट के साथ 83,612.86 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 126.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,511.55 अंकों के स्टर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

शेयर बाजार में जबरदस्त यू-टर्न, सुबह की गिरावट के बाद 650 अंक उछला सेंसेक्स; निवेशकों में लौटी रौनक

Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे

दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

किन शेयरों में आया उतार-चढ़ाव

घरेलू बाजारों में गिरावट आने की मुख्य वजह बैंकों के शेयर में मुनाफावसूली रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर लाभ में रहे।

शेयर बाजार में रेड अलर्ट, 182 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स; इन स्टॉक्स में भारी उछाल

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market closing session update for 30 june 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.