विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच आज बाजार में सुस्ती दिखी। सेंसेक्स 75,490 पर खुला, वहीं सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
- Written By: अक्षय साहू
शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Update 15 May: भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते भारी उठा पटक देखने को मिला है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी यह सिलसिला जारी है। शुकवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। सुबह सेंसेक्स 86 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर था।
सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में थे।
मिड और स्मॉलकैप में गिरावट जारी
लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट जारी है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,647 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 123 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,867 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में तेजी
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एसबीआई, बीईएल, इटरनल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, टाटा स्टील और एनटीपीसी लूजर्स थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले संकेत
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशिया में टोक्यो, हांगकांग और बैंकॉक के शेयर बाजार लाल निशान पर थे। जबकि शंघाई हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.75 प्रतिशत और नैस्डैक 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में FIIs की वापसी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने फिर से भारतीय शेयर बाजार में वापसी की है और गुरुवार को इक्विटी में 187.46 करोड़ रुपए निवेश किए। इससे पहले के कई सत्रों में एफआईआई शुद्द विक्रेता थे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 684.33 करोड़ रुपए निवेश किए।
यह भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा
इसके अलावा, सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम 3.14 रुपए बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 3.11 रुपए बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
