-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 30 June Sensex Fall By 182 Points Nifty Also Decline
शेयर बाजार में रेड अलर्ट, 182 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स; इन स्टॉक्स में भारी उछाल
- Written By: मनोज आर्या
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार के लिए खुले। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में थोड़ी मजबूती दिखी।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन आज सोमवार, (30 जून) को गिरावट देखी जा रही है। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर और निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी 86 अंकों की उछाल के साथ 57,529 पर ओपेन हुआ। इस तेजी के कारण बैंक निफ्टी नए हाई पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया थोड़ी मजबूती के साथ 86.47/$ पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज पीएसयू बैंक के अलावा लगभग इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक में एक फीसदी से ज्याादा की तेजी देखी जा रही है। हालांकि आज आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में गिरावट की मुख्य वजह बैंकों के शेयर में मुनाफावसूली रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
अनंत अंबानी को कितनी सैलरी देगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, हाल ही में हुआ है प्रमोशन
अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए टैरिफ के समय-सीमा बढ़ने की संभावानओं से अमिरिकी शेयर बाजार में सोमवार को भारी उछाल के साथ बंद हुए। नैस्डैक और एस एंड पी 500 ने आधा फीसदी की छलांग के साथ नया ऑल टाइम हाई को छु लिया। वहीं डाओ जोंस 430 अंकों की बढ़त के साथ पिछले चार महीनों की उंचाई पर बंद हुआ। यह रुख ट्रंप द्वारा 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन को आगे बढ़ाने के संकेत देने के बाद सामने आया, जिससे निवेशकों में व्यापार युद्ध खत्म होने की उम्मीद जगी है।
Share market update today 30 june sensex fall by 182 points nifty also decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














