-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Sebi Doubles Fdi Disclosure Limit To Rupees 50 Thousands Crores
SEBI ने FDI डिस्क्लोजर सीमा को बढ़ाकर 50000 हजार करोड़ रुपये किया, निवेश सलाहकारों को मिली बड़ी राहत
- Written By: मनोज आर्या
सेबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है वित्त वर्ष 2022-23 (जब सीमा निर्धारित की गई थी) और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बीच नकद इक्विटी बाजार में कारोबार की मात्रा दोगुनी से अधिक हो गई है।

तुहिन कांत पांडे, (सेबी चेयरमैन)
नई दिल्ली: मुंबई में 24 मार्च को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) ने अपनी बोर्ड मीटिंग के बाद कई अहम फैसलों की घोषणा की है। नए चेयरमैन तुहिन कांत पांडे की अध्यक्षता में सेबी के बोर्ड की यह पहली बैठक थी। सेबी के नए अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने अपनी अध्यक्षता में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा विस्तृत खुलासे की सीमा को मौजूदा 25,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है।
सेबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह खुलासे पलएमएलए/पीएमएलआर विनियमों के अनुपालों को सुनिश्चित करने के लिए हैं। वहीं सेबी ने अनुसंधान विश्लेषकों (आरए) और निवेश सलाहकारों के लिए अग्रिम शुल्क संग्रह के मानदंडों में ढील दी गई है और दोनों पंजीकृत संस्थाओं को एक साल के लिए अग्रिम शुल्क एकत्र करने की अनुमति दी है।
इक्विटी बाजार पर सेबी की नजर
सेबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है वित्त वर्ष 2022-23 (जब सीमा निर्धारित की गई थी) और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बीच नकद इक्विटी बाजार में कारोबार की मात्रा दोगुनी से अधिक हो गई है। इसको देखते हुए बोर्ड ने लागू सीमा को मौजूदा 25,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भारतीय बाजारों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक इक्विटी एयूएम रखने वाले एफपीआई को अब 24 अगस्त 2023 के परिपत्र में लिखे हुए अतिरिक्त खुलासे की आवश्यकता होगी। अगस्त 2023 में शुरू किए गए एफपीआई प्रकटीकरण मानदंडों के अनुसार, 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (एयूसी) वाले या 50 प्रतिशत से अधिक एयूसी एक ही कॉर्पोरेट समूह में केंद्रित रखने वाले एफपीआई को अतिरिक्त स्वामित्व विवरण प्रदान करना होगा।सीमा को दोगुना करने से अनुपालन बोझ को कम करने में मदद मिलेगी तथा पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हितों के टकराव की समीक्षा
सेबी बोर्ड ने इन प्रावधानों की समीक्षा करने और मौजूदा ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) गठित करने का फैसला किया है। एचएलसी में प्रासंगिक पृष्ठभूमि और अनुभव वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति और विशेषज्ञ शामिल होंगे। एचएलसी सदस्यों के नामों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। सेबी ने एक विज्ञप्ति में कहा, एचएलसी का उद्देश्य हितों के टकराव, प्रकटीकरण और संबंधित मामलों के प्रबंधन के लिए मौजूदा ढांचे को बेहतर बनाने के लिए व्यापक समीक्षा करना और सिफारिशें करना है, ताकि बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। एचएलसी से अपने गठन की तारीख से तीन महीने के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने की उम्मीद है, जिन्हें बोर्ड के समक्ष विचार के लिए रखा जाएगा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के नियमों में इससे पहले 2019 में बदलाव किया गया था।
Sebi doubles fdi disclosure limit to rupees 50 thousands crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Aug 05, 2026 | 07:31 AMशिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
Aug 05, 2026 | 07:31 AMJana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Aug 05, 2026 | 07:29 AMकर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
Aug 05, 2026 | 07:21 AMसैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
Aug 05, 2026 | 07:20 AMHappy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Aug 05, 2026 | 07:18 AM100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














