- Hindi News »
- Business »
- Sebi Chief Tuhin Kant Pandey Statement On Indian Economy
सेबी चीफ ने भारत को लेकर किया बड़ा दावा, बोले – भारत काफी बेहतर स्थिति में
सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय ने मंगलवार को ग्लोबल स्तर पर भारत की स्थिति के बारे में बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान में उन्होंने कहा है कि ग्लोबल चैलेंज के बाद भी भारत काफी अच्छी स्थिति में हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : मार्केट रेग्यूलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने मंगलवार को भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है। सेबी चीफ ने कहा है कि ग्लोबल चैलेजेंस के बाद भी भारत काफी बेहतर स्थिति में है और रिटेल इंवेस्टर्स को मार्केट में उतार-चढ़ाव के बाद लंबे समय तक मार्केट में बने रहना चाहिए। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ खास बातचीत में कहा है कि टैरिफ वॉर के बाद भी भारत मजबूती से खड़ा हुआ है।
पांडेय ने देश की आर्थिक मजबूती के बारे में कहा है कि मैं सुझाव दूंगा कि ग्लोबल चैलेंजेस के बाद भी भारत काफी अच्छी स्थिति में है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें लगातार इकोनॉमिक ग्रोथ, कम राजकोषीय घाटा, संतुलित विदेशी ऋण, दोहरी बैलेंस शीट यानी बैंक फंसे कर्ज के कारण दबाव में और कंपनियां ज्यादा कर्ज के कारण से लौटाने की स्थिति में नहीं की समस्या न होना और करेंट अकाउंट का घाटे का मैनेजमेंट लायक स्तर पर होना शामिल हैं।
सेबी प्रमुख ने कहा कि देश विभिन्न द्विपक्षीय व्यापार समझौतों यानी बीटीए पर भी बातचीत कर रहा है। रिटेल इंवेस्टर्स पर मौजूदा अस्थिरता के असर के बारे में पांडेय ने माना कि ऐसे कई इंवेस्टर्स हाल ही में इस यात्रा में शामिल हुए हैं और उन्होंने पहले कोई गिरावट नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि यह रिटेल इंवेस्टर्स के लिए सीखने का वक्त है और निवेशकों को लंबी अवधि के लिए मार्केट में बने रहने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों की चमकी किस्मत, बाजार खुलते ही ₹5000 गिरा सिल्वर, गोल्ड भी हुआ सस्ता
Share Market Update: अमेरिका-ईरान की जंग ने बिगाड़ी बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी में मची खलबली
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Mukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबार और सफलता की पूरी कहानी
इस साल मार्च में सेबी के चेयरमैन का पद संभालने वाले पांडेय ने कहा है कि अगर निवेशक यही स्ट्रेटेजी अपनाते हैं, तो निश्चित रूप से कम समय में घबराने के जगह बेहतर स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि रिटेल इंवेस्टर्स को जागरूकता और उचित जानकारी के साथ इंवेस्ट करने की जरूरत है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वायदा और विकल्प कारोबार में बढ़ते इंवेस्टमेंट के बारे में पांडेय ने कहा कि शेयर मार्केट में किसी को कसीनो की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर सेबी के उपाय कुछ हद तक असरकारक रहे हैं क्योंकि सालाना आधार पर इनमें कारोबार घटा है। हालांकि 2 साल पहले की तुलना में एक्टिविटी अभी भी ज्यादा है। पांडेय ने कहा कि रिटेल इंवेस्टर्स को बहुत ज्यादा रिटर्न के झूठे वादों से आकर्षित नहीं होना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sebi chief tuhin kant pandey statement on indian economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
Apr 20, 2026 | 12:59 PMPune Yerawada Property Fraud: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पहचान
Apr 20, 2026 | 12:58 PMनागपुर में सामाजिक न्याय पर फोकस, एनसीएससी टीम का दौरा, कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा
Apr 20, 2026 | 12:57 PMपालकमंत्री पर बरसे विधायक: महेश शिंदे ने पूछा- 5 साल में कितने शिवसैनिक बनाए? शिंदे गुट के लिए बढ़ी चुनौती
Apr 20, 2026 | 12:54 PMराहुरी उपचुनाव: सीएम की जनसभा में शरद पवार को लगेगा झटका! अक्षय कर्डिले के भविष्य का भी होगा फैसला
Apr 20, 2026 | 12:53 PMमोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब फोन में जबरदस्ती नहीं होगा Aadhaar App, सरकार ने लिया यू-टर्न
Apr 20, 2026 | 12:51 PMGT vs MI: गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 20, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














