MSME सेक्टर के लिए SBI ने तैयार किया मास्टरप्लान, जानें क्या है खास
एसबीआई ने एमएसएमई सेक्टर के लिए 'एमएसएमई सहज' ‘डिजिटल इनवॉयस' फंडिंग योजना तैयार की है। जिसके तहत बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 15 मिनट के भीतर लोन के लिए आवेदन करने, डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने और अप्रूवड लोन को जारी करने की सुविधा दी जाती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने एमएसएमई सेक्टर के लिए एक योजना बनायी है। इस योजना के अंतर्गत इस सेक्टर को आसानी से पर्याप्त कर्ज उपलब्ध कराने के लिए तत्काल ऋण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली कर्ज सीमा को बढ़ाने की योजना है। इस सीमा को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा करके बढ़ाया जा सकता है।
‘एमएसएमई सहज’ ‘डिजिटल इनवॉयस’ फंडिंग योजना है। इस योजना के अंतर्गत बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 15 मिनट के भीतर लोन के लिए आवेदन करने, डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने और अप्रूवड लोन को जारी करने की सुविधा दी जाती है। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ”हमने पिछले साल 5 करोड़ रुपये तक की ऋण सीमा के लिए एक डेटा आधारित वैल्यूएशन शुरू किया था। हमारी एमएसएमई शाखा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को केवल अपना पैन और जीएसटी आंकड़ों तक पहुंच की अनुमति देनी होगी। हम 15-45 मिनट में इस लोन को मंजूरी दे सकते हैं।”
ये भी पढ़ें :- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का बड़ा फैसला, ओला के खिलाफ शिकायतों के बाद अब ग्राहकों को देनी होंगी ये सुविधाएं
सम्बंधित ख़बरें
SBI के 71 साल: गांव से ग्लोबल तक, ऐसे बदली भारत की बैंकिंग की तस्वीर
Bank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
सतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार
एमएसएमई लोन को सरलीकरण
उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई लोन के सरलीकरण पर जोर दे रहा है। इससे गिरवी रखने की जरूरत कम हो जाती है और बहुत से लोग संगठित एमएसएमई उधार प्रणाली में आ सकेंगे। शेट्टी ने कहा, ”अभी भी बड़ी संख्या में एमएसएमई ग्राहक हैं, जो असंगठित सेक्टर से लोन ले रहे हैं। हम उन्हें बैंक के दायरे में लाना चाहेंगे।”
600 ब्रांचेस खोलने की योजना
नेटवर्क बढ़ाने के सवाल पर शेट्टी ने कहा कि एसबीआई वित्त वर्ष 2024-25 में देश भर में 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। मार्च 2024 तक एसबीआई के पास देश भर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क था। उन्होंने कहा, ”हमारे पास शाखा विस्तार की मजबूत योजनाएं हैं, यह मुख्य रूप से उभरते सेक्टरों पर केंद्रित होगी। बहुत सी रेसिडेंशियल कॉलोनियों तक हम नहीं पहुंचे हैं। हम वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।”
50 करोड़ ग्राहकों की सेवा
एक विशाल ब्रांच नेटवर्क के अलावा, एसबीआई 65,000 एटीएम और 85,000 बैंक प्रतिनिधि के माध्यम से अपने ग्राहकों को सर्विस देता है। उन्होंने कहा, ”हम लगभग 50 करोड़ ग्राहकों की सेवा करते हैं और हमें यह कहते हुए गर्व है कि हम हर भारतीय और हर भारतीय परिवार के बैंकर हैं।” शेट्टी ने कहा कि उनका प्रयास एसबीआई को न केवल शेयरधारकों के लिए, बल्कि प्रत्येक संबंधित पक्षों के लिए सर्वश्रेष्ठ और सबसे मूल्यवान बैंक में बदलने का है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
