Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले में रुपये में बड़ी गिरावट, 38 पैसे टूटकर 87.33 पर पहुंचा
Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और तीव्र अस्थिरता के बीच दिन के निचले स्तर 87.36 प्रति डॉलर को छू गया।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: दुनिया भर में शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के जारी रहने और विदेशी कोषों के निरंतर निकासी के बीच कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा रुपये का समर्थन करने में विफल रही क्योंकि स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाली से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और तीव्र अस्थिरता के बीच दिन के निचले स्तर 87.36 प्रति डॉलर को छू गया। कारोबार के दौरान 87.16 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में यह 87.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 38 पैसे की गिरावट है।
इससे पहले फरवरी में 39 पैसे गिरा था रुपया
इससे पहले पांच फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपये में 39 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। शुक्रवार को रुपया 17 पैसे बढ़कर 86.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 103.65 पर रहा। वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 70.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘तो क्या हुआ? 100 सिर्फ एक नंबर है’, डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये पर PM मोदी के आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान
नवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
शेयर बाजार का हाल
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक फिसलकर 74,115.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 92.20 अंक घटकर 22,460.30 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.781 अरब डॉलर घटकर 638.698 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले के सप्ताह में यह भंडार 4.758 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 640.479 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.
