Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
Dollar vs Rupee: इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 96.30 प्रति डॉलर पर खुला और दिनभर इसमें तेज मजबूती देखने को मिली। कारोबार के दौरान रुपया 95.30 के उच्च स्तर और 95.68 के निचले स्तर तक पहुंचा।
- Written By: मनोज आर्या
डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dollar vs Rupee: भारतीय रुपया शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे की बढ़त के साथ अस्थायी रूप से 95.73 पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक माहौल और अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप की उम्मीदों से समर्थन मिला।
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 96.30 प्रति डॉलर पर खुला और दिनभर इसमें तेज मजबूती देखने को मिली। कारोबार के दौरान रुपया 95.30 के उच्च स्तर और 95.68 के निचले स्तर तक पहुंचा, इसके बाद यह 95.73 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले बंद स्तर से 50 पैसे मजबूत होकर 96.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
‘RBI के दखल से रुपये में हुआ सुधार’
एक एक्सपर्ट के अनुसार, यह सुधार मुख्य रूप से आरबीआई की सक्रिय दखलअंदाजी के कारण हुआ है। आरबीआई ने यूएसडी/आईएनआर बाय-सेल स्वैप की घोषणा की थी। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से आयातित कमोडिटी की कीमतों में नरमी आई है।फॉरेक्स बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की टिप्पणी के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान से जुड़े मुद्दे पर कूटनीतिक प्रयास सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
शेयर बाजार में तेजी का भी दिखा असर
इस बयान से वैश्विक ऊर्जा बाजार में संभावित व्यवधान को लेकर चिंताएं कम हुईं, जिससे रुपये समेत उभरते बाजारों की मुद्राओं को राहत मिली। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और भारतीय शेयर बाजार की मजबूती से भी रुपये को समर्थन मिला। बेंचमार्क शेयर सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 231.99 अंक चढ़कर 75,415.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक बढ़कर 23,719.30 पर पहुंच गया।हालांकि, बाजार विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम अब भी रुपए के लिए बड़ा जोखिम बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
सकारात्मक स्थिति में भारतीय रुपया
एक विश्लेषक ने कहा कि फिलहाल निकट अवधि में रुपये का रुख सकारात्मक बना हुआ है। आरबीआई का हस्तक्षेप बाजार में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने और निवेशकों का भरोसा बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निकट अवधि में रुपया 95.00 से 95.90 के दायरे में रह सकता है।
