-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Retail Sales Of Vehicles Increased By 13 Percent To 20 29 Lakh Units
फरवरी में ‘इन’ वाहनों की हुई धुंआधार बिक्री, आंकड़े उड़ा देंगे आपके भी होश
- Written By: अक्सा अंसारी

वाहन (pic vredit: social media)
नई दिल्ली: फरवरी में यात्री (Passengers) और दोपहिया वाहनों (Two-Wheelers) समेत सभी खंडों में तगड़ी खरीदारी आने से देश में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ गई। वाहन वितरकों के संगठन फाडा (Vehicle Distributors Association FADA) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने कुल 20,29,541 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 17,94,866 इकाई थी।
यात्री वाहन खंड में पिछले महीने बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,30,107 इकाई हो गई, जो फरवरी, 2023 में 2,93,803 इकाई थी। ‘फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन’ (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, “फरवरी के महीने में यात्री वाहनों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। नए उत्पादों की रणनीतिक पेशकश और वाहनों की उपलब्धता बढ़ने की इसमें अहम भूमिका रही।”
वाहनों की बिक्री
पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 14,39,523 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 12,71,073 इकाई थी। सिंघानिया ने कहा कि दोपहिया वाहन खंड में वृद्धि के पीछे ग्रामीण क्षेत्र की मांग, प्रीमियम मॉडलों की चाहत, व्यापक उत्पाद उपलब्धता और दिलचस्प ऑफर की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि शादियों के मौसम और बेहतर आर्थिक स्थिति जैसे कारकों ने भी इस सकारात्मक वृद्धि में योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ
Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स
योगी के नेतृत्व में UP ने मारी बाजी; देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब, 65% मोबाइल फोन का हो रहा उत्पादन
BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार
फरवरी में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 88,367 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। सिंघानिया ने कहा कि नकदी प्रवाह की कमी और चुनाव से संबंधित खरीद स्थगन जैसी बाओं के बावजूद इस खंड में वृद्धि देखी गई, जो इस क्षेत्र के लचीलेपन और क्रमिक सुधार को उजागर करती है। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी पिछले महीने 24 प्रतिशत बढ़कर 94,918 इकाई हो गई। इसी तरह, ट्रैक्टर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 76,626 इकाई हो गई।
(एजेंसी)
Retail sales of vehicles increased by 13 percent to 20 29 lakh units
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














