-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Real Estate Sector Received Investment Of 415 Billion Dollar In 2024
रियल एस्टेट सेक्टर में बजा भारत का डंका, पिछले साल इतने रुपये का आया निवेश
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में कुल संस्थागत निवेश साल 2024 में 6.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो साल 2023 में 5.4 अरब डॉलर से 22 प्रतिशत ज्यादा है। ये साल 2020 के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए साल 2024 बेहद खास साबित हुआ। खासकर रेसिडेंशियल मार्केट में इंवेस्टर्स ने जमकर पैसा लगाया है। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी एजेंसी कोलियर्स इंडिया ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ती डिमांड और सरकार की मददगार नीतियों ने निवेशकों के भरोसे को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। साल 2024 में रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी यानी पीई निवेश 4.15 अरब अमेरिकी डॉलर आया है, वो हर साल के मुकाबले 32 प्रतिशत ज्यादा था।
इस सेक्टर में कुल संस्थागत निवेश 8.9 बिलियन डॉलर का आया है, जो साल 2007 के 8.4 बिलियन डॉलर के निवेश के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। पिछले साल रेसिडेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा इंवेस्टमेंट हुआ है। इस सेक्टर में 45 प्रतिशत से भी ज्यादा इंवेस्टमेंट आया है। साथ ही घरेलू निवेशकों ने भी दिलचस्पी दिखायी है। इस सेक्टर में घरेलू निवेशकों का योगदान 37 प्रतिशत रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं और ये सेक्टर एक नई ऊंचाई हासिल कर सकता है।
रेसिडेंशियल सेक्टर में आया उछाल
साल 2024 में इंडियन रेसिडेंशियल मार्केट में संस्थागत निवेश 46 प्रतिशत बढ़कर 1.15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा साल 2023 के 78.89 करोड़ डॉलर के मुकाबले बहुत ज्यादा है। जिसका सीधा मतलब है कि निवेशक अब भारतीय रियल सेक्टर को एक मजबूत और सिक्योर मार्केट के तौर पर देख रहे हैं। निवेशक इस सेक्टर में इंवेस्टमेंट करने के अपनी रुचि दिखा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Property Ownership Rules: घर का असली मालिक बनने के लिए केवल रजिस्ट्री काफी नहीं, चाहिए ये जरूरी कागज
84 करोड़ का बंगला, 5 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी… जॉन अब्राहम की लग्जरी डील बनी टॉक ऑफ द टाउन
UP RERA Rule: यूपी रेरा नियम लागू, अब बिल्डर नहीं रख पाएंगे मेंटेनेंस का पैसा अपने निजी बैंक खाते में
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
सरकार की लाभकारी नीतियों का असर
गोल्डन ग्रोथ फंड के सीईओ अंकुर जालान ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार की लाभकारी नीतियों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभायी है। पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट की डिमांड हर लेवल पर बढ़ी है, जिससे घरेलू और विदेशी दोनों तरह के इंवेस्टमेंट आकर्षित हुए हैं।
निवेश में रिकॉर्ड
भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में कुल संस्थागत निवेश साल 2024 में 6.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो साल 2023 में 5.4 अरब डॉलर से 22 प्रतिशत ज्यादा है। ये साल 2020 के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Real estate sector received investment of 415 billion dollar in 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














