-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Real Estate Sector Expects High Growth In 2022
2022 में रियल एस्टेट गगनचुंबी छलांग को आतुर, बढ़ सकती हैं प्रॉपर्टी कीमतें
- Written By: विष्णू भारद्वाज

मुंबई: जब अर्थव्यवस्था (Economy) और शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का दौर चलता है तो उसके बाद रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) में भी तेजी आती है। करीब 8 साल तक मंदी की मार झेलने के बाद देश के रियल्टी सेक्टर विशेषकर हाउसिंग सेंगमेंट (Housing) में 2021 से तेजी के नए दौर की शुरूआत हुई, जो लगातार जोर पकड़ रहा है। 2021 के दौरान मुंबई में 1.11 लाख प्रॉपर्टी की रिकार्ड बिक्री हुई, जो विगत 10 वर्षों में सर्वाधिक है।
पुणे, नागपुर, नाशिक सहित तमाम शहरों में बिक्री बढ़ रही है। उद्योग दिग्गजों का मानना है कि 2022 भी रियल्टी सेक्टर के लिए एक तेज ग्रोथ वाला वर्ष सिद्ध होगा। निर्माण लागत बढ़ने और मांग तेज होने से प्रॉपर्टी कीमतों में 10 से 15% तेजी भी आ सकती है। वैसे बिक्री में तेजी के बावजूद फिलहाल कीमतें 10% ही बढ़ी हैं, जबकि निर्माण लागत 25% से 35% तक बढ़ चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
2022 में होगा नए युग का सूत्रपात: डॉ: निरंजन हीरानंदानी
रियल एस्टेट इंडस्ट्री की अग्रणी संस्था ‘नरेडको’ (Naredco) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. निरंजन हीरानंदानी और हीरानंदानी ग्रुप (Hiranandani Group) के प्रबंध निदेशक डॉ. निरंजन हीरानंदानी का कहना है कि इंडस्ट्री में तेजी से रौनक लौट रही है। अफोर्डेबल हाउसिंग, मिड और लक्जरी, तीनों सेगमेंट में अच्छी मांग आ रही है। कमर्शियल सेगमेंट भी रिकवर होने लगा है। मेरा मानना है कि 2022 भारतीय रियल एस्टेट के लिए बड़े बदलाव वाला होगा। नया साल रियल्टी सेक्टर में नए युग के रुझान, विकास और गतिशीलता की गाथा लिखेगा। त्वरित टीकाकरण अभियान, होम लोन ब्याज दरों में कटौती, उत्साही पूंजी बाजार, तरलता का संचार, उच्चतम एफडीआई 2021 के प्रमुख आकर्षण थे। अब डेवलपर्स घर ग्राहकों की पसंद और अनुकूल बाजार को देखते हुए नई परियोजनाओं की शुरूआत कर रहे हैं। ग्राहक और निवेशक, दोनों के विश्वास में वृद्धि से गृह-स्वामित्व मूल्य में वृद्धि होगी और हाउसिंग सेक्टर में तेजी आएगी। युवा घर खरीददार खुले लेआउट सहित आधुनिक घरों के लिए आगे आ रहे हैं।
बजट से काफी उम्मीदें
डॉ. हीरानंदानी ने कहा कि मुंबई एमएमआर सहित पूरे देश में उपनगरों का तेजी से विकास हो रहा है। जिसके कारण आवासीय व कमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग को प्रोत्साहन मिल रहा है। भारत भर में नए सूक्ष्म बाजारों की एक श्रृंखला बनेगी। रोजगार सृजन और घर की मांग से देश की विकास गति बढ़ेगी। बजट 2022 से भी काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि हाउसिंग को बूस्ट देने सरकार कुछ नए प्रोत्साहन देगी।
नई उड़ान भरने को तैयार: मंजू याज्ञनिक
‘नरेडको’ की महाराष्ट्र इकाई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नाहर ग्रुप (Nahar Group) की उपाध्यक्ष मंजू याज्ञनिक का कहना है कि वर्ष 2021 का साल रियल एस्टेट इंडस्ट्री के लिए नया सवेरा लेकर आया था और बीते साल उद्योग में जो उत्साह का संचार हुआ था, वह 2022 में और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसके कई कारण है। महामारी से उबरने के बाद देश की आर्थिक ग्रोथ तेज हो रही है। हालांकि कोविड की तीसरी लहर की आशंका है, लेकिन इसका पिछली दोनों लहर के मुकाबले आर्थिक ग्रोथ पर ज्यादा विपरीत असर नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने तेजी से वैक्सीनेशन कर भारत में कोविड संकट पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। आर्थिक ग्रोथ तेज होने का सीधा फायदा रियल एस्टेट सेक्टर को मिल रहा है। घरों की मांग बढ़ रही है, विशेषकर अफोर्डबल और मिड हाउसिंग सेगमेंट में। ब्याज दरें 6.5% के रिकार्ड निचले स्तरों पर होने से लोगों को सस्ते होम लोन के जरिए अपने घर का सपना साकार करने में मदद मिल रही है। रिजर्व बैंक मांग बढ़ाने के लिए इस साल भी ब्याज दरों को निचले स्तरों पर ही रखने के पक्ष में है।
इन्वेंटरी की समस्या दूर
मंजू याज्ञनिक ने कहा कि पिछले दो वर्षों में आपूर्ति कम होने और मांग बढ़ने से इंडस्ट्री में भारी इन्वेंटरी (अनबिके तैयार प्रॉपर्टी) की समस्या दूर हो गयी है। आईटी और अन्य सेवा क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम कल्चर जारी रहने से 1, 2 और 3 बीएचके घरों की मांग बनी रहेगी। अब छोटे ऑफिसेज के लिए भी मांग बढ़ने लगी है। इन सब सकरात्मक कारणों से कीमतों में तेजी के रूख के साथ मांग बढ़ेगी और रियल्टी सेक्टर 2022 में नई उड़ान भरेगा। इसलिए यह प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा समय है।
Real estate sector expects high growth in 2022
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














