15 अगस्त से पहले घट जाएगी आपकी EMI, आरबीआई घटा सकता है Repo Rate
RBI MPC: आज केंद्रीय बैंक RBI की MPC मीटिंग होने वाली हैं। इस मीटिंग में Repo Rate में कटौती करने को लेकर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि आरबीआई पहले भी 3 बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
RBI MPC: देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की सोमवार से एक अहम बैठक शुरू होने जा रही है। इस मीटिंग में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी यानी एमपीसी चर्चा होने जा रही है।
बताया जा रहा है कि 6 अगस्त, बुधवार को आरबीआई अपनी नई द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान कर सकती है। एक्सपर्ट्स और मार्केट इंडिकेटर्स के अनुसार, इस बार आरबीआई रेपो रेट में एक बार फिर से कटौती करने की घोषणा कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रेपो रेट में 0.25 बेसिक प्वाइंट की कटौती की जा सकती है। आपको बता दें कि इस कटौती के पीछे ये 2 मुख्य कारण है।
1. महंगाई को काबू करना : पिछले कई महीनों से रिटेल इंफ्लेशन रेट आरबीआई के द्वारा तय दर 4 फीसदी से नीचे बनी हुई है। फूड इंफ्लेशन की दर में गिरावट आने से महंगाई और भी कम हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई दर आरबीआई के मौजूदा अनुमान यानी 3.7 फीसदी से भी नीचे बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने चांदी की कीमतों में फिर सुस्ती, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 511 अंकों की भारी उछाल के साथ 74035 पर खुला
महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह
एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
2. इकोनॉमिक चैलेंजेस से निपटना : ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितताओं खासतौर पर अमेरिका के टैरिफ और देश के अंदर डेब्ट ग्रोथ की रफ्तार सुस्त पड़ने की चिंताओं के कारण, इकोनॉमिक एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में कटौती अहम भूमिका निभा सकती है।
फेस्टिवल सीजन पर होगा असर
इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले आम लोगों को मिल सकता है। रेपो रेट में कटौती का सीधा मतलब है कार लोन, होम लोन और बाकी लोन पर ईएमआई में कमी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेस्टिवल सीजन के दौरान लोन की डिमांड पहले के मुकाबले में बढ़ जाती है और अगर उससे पहले रेपो रेट में कटौती होती है, तो इस डिमांड में और भी तेजी आ सकती है।
ये भी पढ़ें :- मोदी सरकार देगी सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, 15 अगस्त तक बढ़ जाएगी सैलरी
पहले भी मिल चुकी है राहत
आपको बता दें कि इस साल आरबीआई पहले ही रेपो रेट में 3 बार कटौती कर चुका है। जिसके चलते रेपो रेट की ये दर 6.5 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गई है। अगर इस बार भी आरबीआई एमपीसी में एक बार फिर से कटौती होती है, तो ये इस साल की चौथी कटौती होगी।
