Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगी EMI से राहत मिलने का सपना फिर रहा अधूरा, RBI के रेपो रेट में नहीं कोई बदलाव

आरबीआई ने एमपीसी ने नीतिगत रेपो दर को पहले की ही तरह स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। आरबीआई ने इस चालू वित्त वर्ष 2024-25 के खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत तक होने का अनुमान लगाया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 04, 2025 | 11:29 AM

शक्तिकांत दास (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने शुक्रवार को हुई वित्त वर्ष 2024-25 की 5वीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11 वीं बार नीतिगत रेपो रेट को पहले की ही तरह स्थिर रखा है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट की दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

आरबीआई ने देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए इकोनॉमिक ग्रोथ रेट के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत तक कर दिया है। साथ ही आरबीआई ने इस चालू वित्त वर्ष 2024-25 के खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत तक होने का अनुमान लगाया है।

स्थिर रखने का फैसला

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बुधवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में लिए गए इन फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि एमपीसी ने नीतिगत रेपो दर को पहले की ही तरह स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। समिति के 6 में से 4 सदस्यों ने नीतिगत दर को स्थिर रखने के पक्ष में मतदान किया जबकि दो इसमें बदलाव किए जाने के पक्ष में थे।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बदलाव की संभावनाएं काफी कम

इसके साथ ही एमपीसी ने अपने रुख को ‘तटस्थ’ बनाये रखने का फैसला लिया है। रेपो वह ब्याज दर होती है, जिस पर कमर्शियल बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई से कर्ज लेते हैं। आरबीआई मुद्रास्फीति को काबू में रखने के लिये इस दर का उपयोग करता है। रेपो दर के यथावत रहने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त यानी ईएमआई में बदलाव की संभावनाएं काफी कम है।

सीआरआर को भी किया कम

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कैश रिजर्व रेश्यो में 50 बेसिस प्वाइंट घटाने का ऐलान किया है। सीआरआर को 4.50 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत तक कर दिया गया है। सीआरआर में कटौती को 2 चरणों में लागू किया जाने वाला है। इस कटौती के कारण बैंकिंग सिस्टम में 1.16 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त कैश जमा हो सकता है।

Rbi mpc meeting decision on repo rate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 10:48 AM

Topics:  

  • EMI
  • RBI
  • Repo Rate

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या 1 रुपये के सिक्के अब वैध नहीं, क्यों लेने से माना करते हैं दुकानदार; क्या कहता है RBI?

2

अब शेयरों पर मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक का लोन, MPC बैठक के बाद RBI का बड़ा फैसला

3

त्योहारी सीजन के बीच उम्मीदों को झटका, नहीं घटेगी ईएमआई; RBI रेपो रेट को 5.5% पर रखा बरकरार

4

RBI एमपीसी में इस बार भी रेट कट नहीं, 5.5% रह सकती है रेपो रेट; विश्लेषकों का अनुमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.