- Hindi News »
- Business »
- Rbi May Cut Interest Rates Announcement May Be Made In Mpc Meeting
टैक्स में कटौती के बाद एक और खुशखबरी! मीडिल क्लास को राहत दे सकता है RBI, जल्द होगा ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग 5 से 7 फरवरी तक होगी। इस मीटिंग में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार, 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश किए गए बजट से मिडिल क्लास खुश नजर आ रहा है। सबसे बड़ा कारण सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम का टैक्स फ्री होना है। इससे मिडिल क्लास की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा और वह खुलकर खर्च कर सकेगा। वहीं अब मिडिल क्लास को खुश करने की बारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की है। अगले कुछ दिनों में रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग होगी। इसमें मिडिल क्लास को और खुश करने से संबंधित कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।
सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि इसका फायदा इनकम टैक्स के न्यू रिजीम के तहत मिलेगा। वहीं टैक्स स्लैब में भी बदलाव हुए हैं। इससे 25 लाख रुपये तक कमाने वालों को 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को टैक्स में 70,000 रुपये का फायदा होगा। ऐसे में सरकार ने नए टैक्स स्लैब और इनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास को खुश करने की कोशिश की है।
5 से 7 फरवरी तक होगी एमपीसी मीटिंग
रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग 5 से 7 फरवरी तक होगी। इस मीटिंग में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। इसका भी सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को होगा, क्योंकि कम ब्याज दर पर लोन लेने से ईएमआई का बोझ भी कम होगा। मीटिंग में जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उनकी घोषणा 7 फरवरी को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
कागज नहीं अब आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट! फटने-गलने की भी कोई टेंशन नहीं, RBI बना रहा ये खास प्लान
सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
अभी रेपो रेट यानी ब्याज दर 6.50 फीसदी है। जानकारों के मुताबिक रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है। ऐसे में यह दर 6.25 फीसदी हो जाएगी। रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस दौरान मॉनिटरी पॉलिसी की 11 मीटिंग हो चुकी हैं।
रेपो रेट में कटौती का अनुमान
दिसंबर में मुद्रास्फीति के आंकड़ों को देखते हुए जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में कमी कर सकता है। वहीं आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए भी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगर महंगाई नियंत्रण में रहती है तो आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है।
बजट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
क्या होता है रेपो रेट?
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को पैसा उधार देता है। अगर रिजर्व बैंक कम दर पर पैसा उधार देगा तो बैंक भी ग्राहकों को कम दर पर लोन मुहैया कराते हैं। इसमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि शामिल हैं। रेपो रेट कम होने से मिडिल क्लास को बड़ा फायदा होता है, क्योंकि इससे ईएमआई का बोझ कम हो जाता है। वहीं दूसरी ओर बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ती है।
Rbi may cut interest rates announcement may be made in mpc meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMUS-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
May 30, 2026 | 05:24 PMBrown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













