बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों का योगदान 2023-24 में 8.88 प्रतिशत बढ़कर 90,252 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 82,891 करोड़ रुपये था। साधारण बीमा कंपनियों का कुल लाभ 2023-24 में 10,119 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2,566 करोड़ रुपये था।