-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Property Price Hike Houses Become Expensive In These 7 Cities Including Delhi Ncr And Bengaluru
देश के इन 7 शहरों में महंगे हुए घर, अब चुकानी पड़ेगी 23 लाख एक्स्ट्रा, दिल्ली-NCR में 55 फीसदी बढ़ोतरी
- Written By: मनोज आर्या
प्रॉपटी कंसल्टेंट्स एनारॉक ग्रुप की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की महामारी के बाद देश के टॉप-7 शहरों में लग्जरी घरों की रिकॉर्ड सेल हुई है। इसके साथ ही घरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी भी हुई है।

देश के टॉप-7 शहरों में महंगे हुए घर
नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के टॉप- 7 शहरों में औसत घरों की कीमत वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में 23 फीसदी की छलांग लगाकर 1.23 करोड़ रुपये की करीब पहुंच गई है। हालांकि, वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में औसत घरों की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास रही थी। अगर अब घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या घर खरीदने जा रहे हैं तो आपको घर खरीदते समय करीब 23 लाख अतिरिक्त चुकाने होंगे।
प्रॉपटी कंसल्टेंट्स एनारॉक ग्रुप की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की महामारी के बाद देश के टॉप-7 शहरों में लग्जरी घरों की रिकॉर्ड सेल हुई है। इसके साथ ही घरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी भी हुई है। सबसे चौंकानें वाली बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में घरों की कीमतें सालाना अधार पर लगभग 55 फीसदी से ज्यादा बढ़ी हैं। जहां वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में घरों की औसत कीमत 93 लाख थी, वहीं, अब वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में बढ़कर 1 करोड़ 45 लाख हो गई है।
बिजनेस की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
महंगे कीमतों के बाद भी बिक्री में इजाफा
लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में भारी इजाफा होने के बाद भी घरों की मांग में कमी नहीं हुई है। वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में जहां NCR में 30,154 करोड़ रुपये के लगभग 32 हजार 315 घरों की सेल हुई थी। हीं, वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 46,611 करोड़ रुपये के लगभग 32 हजार 120 घरों की सेल हुई है। बेची गई यूनिट में जहां 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, वहीं इस अवधि में बेची गई इन्वेंट्री का मूल्य 55 प्रतिशत बढ़ा है।
बेंगलुरु में 44 फीसदी महंगे हुए घर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में जहां घरों की कीमत 55 फीसदी महंगी हुई है। वहीं, टेक सिटी यानी की बेंगलुरु में घरों की कीमत में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। सबसे महंगे घरों वाले शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है। 2024 की पहली छमाही में जहां यहां घरों की औसत कीमत 84 लाख रुपये थी। वह 2025 की पहली छमाही में बढ़कर 1 करोड़ 21 लाख रुपये हो गई है।
हैदराबाद-कोलकाता में भी बढ़ी महंगाई
बेंगलुरु के अलावा हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में भी घरों की कीमत बढ़ी है। वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में जहां हैदराबाद में घरों की कीमत 84 लाख रुपये थी, वह वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 37 फीसदी बढ़कर 1.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं चेन्नई में 72 लाख रुपये से 31 प्रतिशत बढ़कर 95 लाख रुपये घरों की कीमत वित्तर वर्ष 2025 में पहुंच गई। पुणे में 66 लाख रुपये से 29 प्रतिशत बढ़कर 85 लाख रुपये घरों की औसत कीमत हो गई। कोलकाता की बात करें तो यहां 53 लाख रुपये से 16 प्रतिशत बढ़कर 61 लाख रुपये घरों की औसत कीमत हो गई है।
Property price hike houses become expensive in these 7 cities including delhi ncr and bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














