

Share Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसले से पहले ही शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 83,175.29 पर और निफ्टी 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर बदलता सेंटिमेंट बताया जा रहा है।
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 12 शेयर टूटकर और 18 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है, जिसमें टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो शामिल हैं। इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफसी और मारुति भी गिरावट के प्रमुख शेयरों में रहे।
आज RBI की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का फैसला घोषित किया जाएगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट और GDP अनुमान की घोषणा करेंगे। RBI की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 6 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। आज सुबह RBI अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला रेपो रेट को लेकर लिया जाएगा।
इसके बाद RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा दोपहर में मीडिया से मुखातिब होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे महंगाई, आर्थिक विकास, ब्याज दरों और लिक्विडिटी पर RBI का रुख स्पष्ट करेंगे।
आज निफ्टी 50 की 33 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स के 30 में से केवल 16 शेयर हरे निशान में खुले।
सबसे अधिक बढ़त:
बजाज फाइनेंस +1.29%
सबसे अधिक गिरावट:
एनटीपीसी -1.32%