Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate: ट्रंप के इस ऐलान से धड़ाम हुआ सोना, एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; देखें आज का भाव

टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणाओं के बाद अनिश्चितता भरे माहौल में इक्विटी और सुरक्षित निवेश वाले सोने में भारी बिकवाली को बढ़ावा दिया है। इससे सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 04, 2025 | 01:43 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और हाजिर मार्केट में कमजोर मांग के बीच शुक्रवार, 4 अप्रैल को सुबह के कारोबारी सेशन के दौरान घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून 2025 की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत सुबह 9:40 बजे के आसपास 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,524 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

बता दें कि 2 अप्रैल, 2025 को 180 से भी ज्यादा देशों पर जवाबी शुल्क लगाने के साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में आयात किए जाने वाले सभी सामानों पर 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ भी लगाया है, जो व्यापार के सामान्य नियमों के तहत दूसरे देशों से आयात किए जाने वाले वस्तुओं पर लगाया जाता है। वहीं, रेसिप्रोकल टैरिफ दूसरे देशों के टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई है।

एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा सोना

टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणाओं के बाद अनिश्चितता भरे माहौल में इक्विटी और सुरक्षित निवेश वाले सोने में भारी बिकवाली को बढ़ावा दिया है। इससे सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं, जबकि चांदी पांच सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई। अमेरिकी शेयर बाजार, डॉलर इंडेक्स और 10 साल के बॉन्ड यील्ड में भी भारी गिरावट देखी गई। मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री ने इस पर द मिंट से बात करते हुए कहा कि ट्रंप ने भले ही कई बेशकीमी मेटल्स को नए टैरिफ से बाहर रखा है, लेकिन दुनिया भर के फाइनेंशियल मार्केट में लोगों का सेंटिमेंट नेगेटिव बना हुआ है. इससे सोने पर दबाव बढ़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला

ट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार, गोल्ड ₹2547 सस्ता, सिल्वर में 13,613 रुपये की गिरावट

Gold-Silver Price: 1 अप्रैल को सोने का महा-धमाका, 2500 रुपये से ज्यादा की भारी उछाल, चांदी में गिरावट जारी

Gold-Silver Rate: 15% की गिरावट के बाद संभला सोना, बाजार में फिर लौटी चमक, चांदी में भी तेजी

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कितना मिला सोने को समर्थन और प्रतिरोध?

कलंत्री ने आगे कहा कि सोने को 3,072-3,040 डॉलर पर समर्थन और 3,112-3,135 डॉलर पर प्रतिरोध मिल रहा है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपये में सोने को 89,960-89,350 रुपये पर समर्थन और 90,710-90,990 रुपये पर प्रतिरोध मिल रहा है। बता दें कि समर्थन वह मूल्य स्तर है, जिस पर कीमत गिरना बंद हो जाती है क्योंकि खरीदारों की मांग बढ़ जाती है। वहीं, प्रतिरोध वह स्तर है, जिस पर कीमतें बढ़ना बंद हो जाती है और फिर दोबारा से नीचे की ओर मुड़ जाती है क्योंकि विक्रेताओं की संख्या अधिक हो जाती है।

Price of gold fell drastically gold rate reached a one week low know the details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.