Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
Gold-Silver Rate: गुड फ्राइडे पर सोना और चांदी हुआ सस्ता! दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड गिरकर ₹1,49,110 पर आया, जबकि चांदी ₹2.50 लाख के नीचे फिसली। जानें आपके शहर के ताजा भाव।
- Written By: अक्षय साहू
गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 3 April 2026: गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो अब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार Gold-Silver का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जा सकता है, ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है। डॉलर भी 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बढ़ा है।
प्रमुख शहरों में आज गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | 136,690 | 149,110 |
| मुंबई | 136,540 | 148,960 |
| अहमदाबाद | 136,590 | 149,010 |
| चेन्नई | 137,490 | 149,990 |
| कोलकाता | 136,540 | 148,960 |
| हैदराबाद | 136,540 | 148,960 |
| जयपुर | 136,690 | 149,110 |
| भोपाल | 136,590 | 149,010 |
| लखनऊ | 136,690 | 149,110 |
| चंडीगढ़ | 136,690 | 149,110 |
चांदी की कीमत में गिरावट जारी
चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 3 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिल्ली के सराफा बाजार में पिछले दिन चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की कमी आई थी और यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का भाव
महाराष्ट्र में निवेश करेंगे साइप्रस के दिग्गज; CM फडणवीस और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स मौजूदगी में हुए MoU
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
Gold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
यह भी पढ़ें- अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
विशेष रूप से जनवरी 2026 में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर चुकी थी। इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक तनाव और डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की दिशा बदलना माना जा रहा है।
