ट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार, गोल्ड ₹2547 सस्ता, सिल्वर में 13,613 रुपये की गिरावट
Gold-Silver Rate: ईरान-इजरायल तनाव के बीच ट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में खलबली मच गई। 2 अप्रैल को सोने की कीमतों में ₹2,500 और चांदी में ₹13,000 से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 2 April 2026: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान का असर अब कमोडिटी बाजार पर साफ दिखने लगा है। उनके राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद गुरुवार, 2 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह सोने की कीमत में करीब 2,200 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और यह 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो 10,000 रुपये से ज्यादा टूटकर लगभग 2,33,276 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई।
चांदी में 13,613 रुपये की गिरावट
अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, MCX पर चांदी की कीमत करीब 13,613 रुपये प्रति किलो गिरकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं सोना भी करीब 2,547 रुपये सस्ता होकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
नागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। सोना करीब 1.9% गिरकर 4,688 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में लगभग 5% तक की तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 72 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई। स्पॉट मार्केट में भी यही रुख देखने को मिला, जहां गोल्ड और सिल्वर दोनों कमजोर रहे।
ईरान पर हमला जारी रखेगा अमेरिका
विशेषज्ञों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों तक ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा, ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। आमतौर पर ऐसे तनाव के समय सोना “सेफ हेवन” माना जाता है, लेकिन इस बार निवेशकों की प्रतिक्रिया अलग रही और उन्होंने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे कीमतों में तेज गिरावट आई।
President Trump Delivers an Address to the Nation, Apr. 1, 2026 https://t.co/QgofMPWtzW — The White House (@WhiteHouse) April 2, 2026
यह भी पढ़ें- ईरान पर हमले की चेतावनी और शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex और Nifty धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
इसके अलावा यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम बनी हुई हैं। महंगाई का दबाव अभी भी अधिक है, इसलिए फेड सतर्क कदम उठा रहा है और 2026 के अंत से पहले दरों में कमी की संभावना कम दिखाई देती है। लेकिन फिलहाल के लिए सोने-चांदी पर निवेश करना खतरे से खाली नहीं है।
