Gold-Silver Rate: 15% की गिरावट के बाद संभला सोना, बाजार में फिर लौटी चमक, चांदी में भी तेजी
Gold-Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,600 के पार निकल गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और फेडरल रिजर्व के रुख के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख किया है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी के भाव में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price 31 March 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। सोना $4,600 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है, जबकि चांदी में 3% से अधिक की उछाल दर्ज की गई। पिछले एक महीने से दबाव में रहने के बाद यह अचानक आई तेजी निवेशकों को चौंका रही है।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.25% बढ़कर $4,618 प्रति औंस हो गई। एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान चांदी की कीमतें 3.7% बढ़कर $73.2 प्रति औंस तक पहुंचीं। 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सुबह करोबार बंद है। हालांकि शाम को करोबार होगा।
सोने में 15% की बड़ी गिरावट
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 15% की बड़ी गिरावट के बाद सोना अपने निचले स्तरों पर काफी आकर्षक लग रहा था। निवेशकों ने इसे खरीदारी का अवसर माना, जिससे निचले स्तरों पर भारी लिवाली हुई और कीमतों को मजबूती मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का भाव
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
Gold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस तेजी का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। व्हाइट हाउस द्वारा ईरान पर हमलों को तेज करने के संकेत और ईरान के कड़े तेवरों ने दुनियाभर के शेयर बाजारों में अस्थिरता पैदा की है। साथ ही दुबई में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला और हूती विद्रोहियों की सक्रियता ने तेल सप्लाई पर नया संकट खड़ा किया। जब युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही वजह है कि सोने की चमक फिर से लौट आई।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक के बयान से राहत
इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बयान ने भी निवेशकों को राहत दी। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में लंबी अवधि की महंगाई फिलहाल नियंत्रण में है और ब्याज दरों में फिलहाल कोई अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी। यह संकेत सोने के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- New Income Tax Act: FD रखने वालों के लिए खुशखबरी, आयकर विभाग ने बदली TDS की सीमा; अब इतने ब्याज पर कटेगा टैक्स
अभी और बढ़ सकती है कीमत
ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगले हफ्ते सोना $4,300 से $4,600 के बीच रह सकता है। यदि डॉलर कमजोर होता है या फेड का रुख नरम पड़ता है, तो सोना $4,700-$4,800 तक जा सकता है। चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है और यह $65-$75 के दायरे में ट्रेड कर सकती है।
