Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना

National Savings Certificates: पोस्ट ऑफिस के इस खास सेविंग्स स्कीम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद निवेश करते हैं। यहां आप बिना किसी जोखिम को अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 03, 2026 | 02:34 PM

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Post Office National Savings Certificates: भविष्य में किसी भी आपात स्थितियों के लिए वित्तीय सुरक्षा बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तत्काल जरूरतों के समय इंसान को पैसे के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़े। कई बार आम आदमी किसी इमरजेंसी का सामना करता है, तो वह मोटी ब्याज या अपनी संपत्ति को गिरवी रख कर लोन लेता है। इस स्थिति में कई बार उन्हें भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन, अगर आप पहले से अलर्ट रहें तो इन बुरे वक्त से बचा जा सकता है। इसी के लिए आज हम एक ऐसी स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बिना किसी जोखिम को छोटे निवेश पर भी बेहतर रिटर्न देती है।

भारतीय पोस्ट ऑफिस के बारे में लगभग हर कोई जानता है, जो कि कई तरह की सेविंग स्कीम में निवेश का मौका देता है। उसी में से एक है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC स्कीम। यह योजना हर किसी के लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस योजना में अपना पैसा निवेश करते हैं।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट क्या है?

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम भारतीय पोस्ट द्वारा चलाई गई एक बचत योजना है। यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से, बल्कि अपने बेहतर रिटर्न के लिए भी जानी जाती है। पोस्ट ऑफिस और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना, बाजार के अन्य जोखिम से बिलकुल फ्री है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप कम से कम 1000 रुपये के साथ निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसका मतलब यह है कि कोई भी अपने बजट और अपने लक्ष्य के हिसाब से जितना चाहे, उतना पैसा निवेश कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच

SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित

Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल

Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार

NSC पर कितना रिटर्न मिलता है?

बता दें इस योजना में निवेश करने पर 7.7 प्रतिशत की फिक्स्ड ब्याज दर से सालाना रिटर्न मिलता है। इस योजना को सबसे खास बनाता है कंपाउंड का फॉर्मूला। इसका मतलब यह हुआ कि आपके निवेश पर मिलने वाले ब्याज से बढ़ी हुई निवेश की रकम पर फिर से 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम का लॉक-इन पीरियड 5 साल का होता है। अगर कोई शख्स इस योजना में पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो स्कीम मैच्योर होने के बाद उसे कुल 7,24,517 रुपये मिलेंगे। बिना किसी जोखिम छोटे से निवेश के साथ उसे 2,24,517 रुपये सीधा लाभा मिलेगा।

इस योजना पर टैक्स का भी लाख

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना में टैक्स बचत का भी लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत 1.5 लाख रुपये तक का निवेश धारा 80C के तहत टैक्स फ्री रहता है। वहीं, इस योजना में निवेश किए हुए पैसे पर मिलने वाला सालाना ब्याज अपने आप दोबारा निवेश हो जाता है, इसलिए शुरुआती चार साल के ब्याज पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होता है। हालांकि, 5वें साल जब स्कीम मैच्योरिटी की रकम पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच

प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस और भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निवेश करते हैं। इस योजना में अब तक उन्होंने कुल 9.12 लाख रुपये का निवेश किया है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हल्फनामे में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। उस वक्त उनका यह निवेश कुल 7.61 लाख रुपये का था, जो अब बढ़कर 9.12 लाख रुपये हो गया है।

Post office national savings certificates benefit pm narendra modi also invested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 02:34 PM

Topics:  

  • Business News
  • Narendra Modi
  • Post Office

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.