मोदी कैबिनेट ने बजट 2026-27 को दी मंजूरी, थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
Modi Cabinet: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए जाने से ठीक पहले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
निर्मला सीतारमण (Image- Social Media)
Union Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए जाने से ठीक पहले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं, जहां वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद, वे कैबिनेट बैठक में शामिल हुईं और फिर सुबह 11 बजे से अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है। बजट भाषण की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है।
बजट से पहले बाजार में हलचल
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया, बजट से पहले बाजार में एक बड़ी हलचल देखी गई। सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, और शेयर बाजार भी लाल निशान में खुला। निवेशक बजट घोषणाओं को लेकर सतर्क हैं, जिससे सोने और चांदी जैसे सेफ-हेवन निवेशों में तेज बिकवाली देखी गई। साथ ही, इक्विटी बाजार भी बजट के ऐलानों से पहले दबाव में नजर आ रहा है। वहीं बजट से पहले राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भाजपा की सरकार से उम्मीद नहीं है। उनके बजट से क्या उम्मीद है। बजट के माध्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है। अच्छा बजट वही होता है जिससे गरीब की खुशहाली हो।
सम्बंधित ख़बरें
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PM-किसान योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता होगी विकसित
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
बजट को लेकर मनीष तिवारी क्या बोले?
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कई ढांचागत समस्याएं हैं जिनका समाधान एक दशक से नहीं हुआ है। निजी पूंजी निवेश में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है।
वित्त मंत्री की साड़ी भी चर्चा में
निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट वाले दिन उनकी साड़ी हमेशा चर्चा का विषय रहती है, क्योंकि इसमें अक्सर भारत की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें- Budget History: सूटकेस से टैबलेट तक, तस्वीरों में देखें भारतीय बजट के बदलने की पूरी कहानी
इस बार वित्त मंत्री ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है। साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग के चेक (कट्टम) और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है।
