- Hindi News »
- India »
- History Of Indian Budget Evolution From Briefcase To Digital Tablet
Budget History: सूटकेस से टैबलेट तक, तस्वीरों में देखें भारतीय बजट के बदलने की पूरी कहानी
Union Budget Evolution: सूटकेस से टैबलेट तक का यह सफर केवल तकनीक का नहीं बल्कि बदलते भारत की तस्वीर है। 1860 के पहले बजट से लेकर आज के डिजिटल बही-खाता तक भारतीय बजट के 166 साल पुराने इतिहास की सबसे यादगार झलकियां शानदार हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बजट पेश करते हुए प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)

भारत के बजट इतिहास की शुरुआत 7 अप्रैल 1860 को हुई थी। स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने देश का पहला बजट पेश किया था। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और बजट की परंपरा भी वहीं से आई थी।

साल 1999 तक भारत का बजट फरवरी के आखिरी कार्यदिवस पर शाम 5 बजे पेश किया जाता था। यह ब्रिटिश समय के अनुसार तय था ताकि लंदन के लोग इसे सुन सकें। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में यशवंत सिन्हा ने इस परंपरा को बदलकर सुबह 11 बजे का समय तय किया।
संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
गोंडवाना यूनिवर्सिटी का ₹1126 करोड़ बजट पास, डिजिटलाइजेशन से लेकर UIT तक, जानें बजट में क्या है खास
नासिक: नई प्रशासनिक इमारत में पहली बार पेश हुआ जिला परिषद बजट, ग्रामीण विकास पर जोर

दशकों तक बजट का मतलब लेदर ब्रीफकेस माना जाता रहा। असल में बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द Bougette से हुई है जिसका अर्थ है चमड़े का थैला। हर वित्त मंत्री अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग रंगों के ब्रीफकेस लेकर संसद पहुंचते थे।

साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने औपनिवेशिक विरासत को छोड़ते हुए लेदर ब्रीफकेस का त्याग कर दिया। उन्होंने लाल कपड़े में लिपटा बही-खाता पेश किया। जिस पर नेशनल एम्बलम बना हुआ था। इसे भारतीय संस्कृति के साथ जोड़कर देखा गया।

साल 2021 में एक और बड़ा बदलाव आया। कोरोना महामारी के बीच देश का पहला पेपरलेस बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने पारंपरिक दस्तावेजों की जगह मेड इन इंडिया टैबलेट से बजट पढ़ा जो डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम था।

बजट पेश होने से कुछ दिन पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। इसके बाद बजट की छपाई और फाइनल डेटा से जुड़े अधिकारी मंत्रालय के बेसमेंट में तब तक कैद रहते हैं जब तक बजट संसद में पेश न हो जाए। यह परंपरा बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए निभाई जाती है।
History of indian budget evolution from briefcase to digital tablet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
May 02, 2026 | 07:24 PMभोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला
May 02, 2026 | 07:20 PMरिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
May 02, 2026 | 07:18 PMCitizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
May 02, 2026 | 07:13 PMPati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
May 02, 2026 | 07:11 PMKerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM


















