संभाजीनगर जिला परिषद बजट, आय में वृद्धि से मिला सहारा, पिछले साल से ज्यादा फंड; विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Zilla Parishad Budget Maharashtra: संभाजीनगर जिला परिषद का 2026-27 का बजट 105 करोड़ रुपये, पिछले वर्ष की तुलना में 30 करोड़ की वृद्धि। मुद्रांक शुल्क और ब्याज से आय बढ़ी।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Budget Maharashtra ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Local Governance Budget: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 105 करोड़ रुपये का संशोधित बजट प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 7 करोड़ रुपये का शेष बजट भी रखा गया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित ने यह बजट पेश किया। पिछले वर्ष बजट 73 करोड़ रुपये का था, जिसके मुकाबले इस वर्ष 30 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की गई है।
27 मार्च तक शासन को बजट प्रस्तुत करना अनिवार्य होने के कारण अधिकारियों की प्रतीक्षा किए बिना ही 17 मार्च को बजट पेश किया गया। बाद में निर्वाचित पदाधिकारी इसमें संशोधन कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी दफ्तर जाने की मजबूरी खत्म? महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान, बदल गए ये 5 बड़े नियम
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप
नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों का बदलेगा चेहरा: राज्य सरकार ने स्वीकृत किया ₹25 करोड़ का विशेष फंड
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
बजट प्रस्तुति के दौरान कोई भी विभाग प्रमुख उपस्थित नहीं था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित ने बताया कि वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच 24 करोड़ रुपये मुद्रांक और पंजीयन शुल्क से तथा 26 करोड़ रुपये व्याज के रूप में प्राप्त हुए। इससे बजट में वृद्धि संभव हुई है।
स्वास्थ्य के लिए 2.26 करोड़
बजट में पिछड़े वर्ग के स्व-सहायता समूहों के लिए 1 करोड़ रुपये, वेल्डिंग मशीन हेतु 50 लाख रुपये विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए संस्थानों के भ्रमण हेतु 30 लाख रुपए तथा विदेशी भाषा शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, विभिन्न विभागों में समाज कल्याण के लिए 15.27 करोड़, दिव्यांगों के लिए 5.74 करोड़, पंचायत के लिए 8.73 करोड, स्वास्थ्य के लिए 2.26 करोड़, जलापूर्ति के लिए 3.90 करोड़, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 4.77 करोड़ तथा निर्माण कार्यों के लिए 6.38 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: गुढ़ी पाड़वा पर जलापूर्ति योजना को हरी झंडी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; जल्द मिलेगी राहत
नई इमारत के लिए फर्नीचर पर 10.50 करोड़ तथा परिसर विकास के लिए 6 करोड़ रुपये रखे गए है। शिक्षा क्षेत्र में भी विशेष प्रावधान करते हुए छात्रवृति, प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है।
