Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में ₹12 महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, रूस पर अमेरिकी बैन से बंद होगा सस्ता क्रूड

Petrol-Diesel Price Hike: ट्रंप ने रूस को 50 दिन में युक्रेन के साथ युद्ध खत्म न करने पर सेकंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी है यानी जो देश रूस के साथ कारोबार करते रहेंगे उन पर अमेरिका 100% टैरिफ लगा देगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 21, 2025 | 10:52 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Petrol-Diesel Price Hike In India: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरे टर्म में सबको हिला रखा है। रोज कोई न कोई नया फैसला या नई धमकी। रूस को 50 दिन में युक्रेन के साथ युद्ध खत्म न करने पर सेकंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी है यानी जो देश रूस के साथ कारोबार करते रहेंगे उन पर अमेरिका 100% टैरिफ लगा देगा। भारत अभी रूस से अपनी ज़रूरत का 35-40% कच्चा तेल खरीदता है। ट्रंप की धमकी के कारण यह रुक गया तो पेट्रोल डीज़ल 8-12 रुपये प्रति लीटर महंगा हो सकता है। राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप दुनिया भर में लड़ाई रुकवाने में लगे हैं। फिर भी यूक्रेन और रूस की लड़ाई रोकने में कामयाबी नहीं मिली है। पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस में अपमान किया, मदद रोक दी लेकिन जल्द समझ में आ गया कि झगड़े की जड़ रूस है।

2 सितंबर को खत्म होगी डेडलाइन

डेडलाइन 2 सितंबर को खत्म होगी। रूस ने ट्रंप की धमकी पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और उसे गंभीरता से नहीं लिया है। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला बोला था तो अमेरिका और यरोप के देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। उन्हें लगा था कि रूस दबाव में आ जाएगा। इससे उलट रूस ने भारत और चीन जैसे देशों के साथ कारोबार बढ़ा दिया। भारत 2022 से पहले 100 में से 2 बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदता था। अब वह हिस्सा बढ़कर 35-40 बैरल तक पहुंच गया है। भारत को शुरुआती दिनों में तो रूस का तेल बाकी देशों के मुकाबले 10-12 डॉलर प्रति बैरल सस्ता पड़ता था। अब यह अंतर 3-4 डॉलर पर आ गया है। रूस से सस्ता तेल मिलने के कारण ही युद्ध का बुरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा। महंगाई काबू में रही।

ईयू ने रोसनेफ्ट पर लगाया प्रतिबंध

यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के खिलाफ अपने 18वें दौर के प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसमें गुजरात की वडीनार तेल रिफाइनरी को पहली बार निशाना बनाया गया है। यह रिफाइनरी नायरा एनर्जी लिमिटेड द्वारा ऑपरेट होती है जिसमें रूसी सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनी रोसनेफ्ट की 49. 13% हिस्सेदारी है। ईयू ने इस प्रतिबंध पैकेज को रूस के खिलाफ अब तक का सबसे मजबूत कदम बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील

Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा

घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका

Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान

ये भी पढ़ें: FASTag ट्रांसफर का आसान तरीका, बिना झंझट एक बैंक से दूसरे बैंक में करें शिफ्ट

दुनिया का 10% तेल उत्पादन करता है रूस

भारत 35-40 देशों से कच्चा तेल खरीदता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अमेरिका ने सेकंडरी टैरिफ लगा दिया तो कच्चे तेल के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। उनका कहना है कि रूस दुनिया की जरूरत का 10% उत्पादन करता है। यह तेल बाज़ार में नहीं आएगा तो दाम बढ़ जाएंगे। भारत नहीं चाहेगा कि रूस से सस्ते तेल के चक्कर में अमेरिका से पंगा ले। वह दूसरे देशों से ही तेल खरीदना चाहेगा। अनुमान है कि रूस से भारत को कच्चा तेल मिलना बंद हो जाए और कच्चे तेल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल हो जाए तो पेट्रोल-डीजल की क्रीमतें प्रति लीटर 8-12 रुपये तक बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर अभी तो अमेरिका की ट्रेड डील फंसी हुई थी। अब यह नया सिरदर्द आ गया है।

Petrol and diesel will be expensive in india america threatens russia with tariff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 08:06 AM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Petrol Diesel Price
  • Russia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.