-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Belongs To Gujaratis Nishikant Dubey Raj Thackeray
गुजरातियों की है मुंबई, मराठी सिर्फ 32%, बीजेपी सांसद ने उगला जहर
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान को लेकर न केवल राज्य से बल्कि देश भर से जवाब आ रहे है। इस मामले में निशिकांत दुबे ने मुंबईवासियों के आंकड़ों पर बात की है।

नितेश राणे-राज ठाकरे-निशिकांत दुबे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics : झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे को राज ठाकरे ने शुक्रवार को समुद्र में डुबो, डुबो कर मारने की चेतावनी दी थी। जिस पर सांसद दुबे ने एक बार फिर पलटवार किया है। दुबे ने मुंबई पर मराठियों के राज और उद्धव ठाकरे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मुंबई मराठियों की नहीं बल्कि सिर्फ गुजरातियों की है।
सांसद दुबे ने कहा कि आपको राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी स्वीकार नहीं है। आप अंग्रेजों की अंग्रेजी जंचती है, वह त्रिभाषी फार्मूले में शामिल है। उस अंग्रेजी भाषा को पढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। ब्रिटेन की अंग्रेजी भाषा भारत में पढ़ाई जाएगी, उसमें कोई नहीं है। लेकिन हिंदी भाषा के विरोध में आप जो डंका बजा रहे हैं।
कितने प्रतिशत लोग मराठी
आप मराठी-मराठी की बात कर रहे हैं लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुंबई गुजरात का हिस्सा थी। मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं थी। 1956 में जब भाषा के आधार पर विभाजन हुआ तो मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा बन गई। यह बहुत अच्छी बात हुई। लेकिन आज भी मुंबई की स्थिति ऐसी है कि मुंबई में केवल 31 से 32 प्रतिशत मराठी भाषी रहते हैं और इतने ही नागरिक हिंदी भाषी हैं। 2 प्रतिशत भोजपुरी, 12 प्रतिशत गुजराती, 3 प्रतिशत तेलुगु और 3 प्रतिशत तमिल, 2 प्रतिशत राजस्थानी और 1 से 12 प्रतिशत उर्दू भाषी रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
मैंने हिंदी सिखा दी
राज ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे, मैं उसे कह रहा हूं कि आप मुंबई आइए। हम आपको मुंबई के समुद्र में डूबो-डूबो के मारेंगे। गौरतलब हो कि ये बयान देने के दौरान राज हिंदी में बोल रहे थे। इसी पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि ‘मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी? उन्होंने राज को चुनौती देते हुए कहा मुंबई में लोगों को मारने वालों में यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू तमिल और तेलगू बोलने वालों को मारकर दिखाओ।
यह भी पढ़ें – Local Train: मुंबई में आज मेजर ब्लॉक का ऐलान, निलंबित रहेंगी ये हार्बर सेवाएं
मनोज, नितेश ने भी बोला हमला
राज ठाकरे की शुक्रवार की सभा के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी राज पर हमला बोला। मनोज तिवारी ने कहा कि राज जिसके भी साथ जाएंगे वो पार्टी खत्म हो जाएगी। इसी तरह नितेश राणे ने कहा कि यदि बीएमसी में उद्धव ठाकरे की जीत होती है तो मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख बनेगा और ये हिंदू समाज के लिए खतरा होगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर इस्लामिक झंडा फहराने वालों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वही राज ठाकरे से सवाल किया की मीरा रोड के मुस्लिम इलाको में सभा क्यों नहीं की?
Mumbai belongs to gujaratis nishikant dubey raj thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














