Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेटीएम नहीं वसूल पाया कर्मचारी से ज्वाइनिंग बोनस, निकाले जाने के बाद वापस मांग रहा था पैसे

पेटीएम पर कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को जबरन नौकरी से निकालने का आरोप कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा है। अब इस कंपनी के एक कर्मचारी ने कंपनी की श्रम मंत्रालय को शिकायत की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 11, 2024 | 08:24 AM

पेटीएम ( सौजन्य : ट्विटर )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत की सबसे मशहूर फिनटेक कंपनियों में से एक पेटीएम इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों से ये कंपनी नई मुसीबतों में पड़ते जा रही है। पेटीएम ने अपनी कंपनी में काम करने वाले कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अब खबर आ रही है कि पेटीएम ने अपनी कंपनी से बर्खास्त 1 कर्मचारी से ज्वाइनिंग बोनस की मांग की थी। जिसकी शिकायत उसने श्रम मंत्रालय से की थी।

बुधवार को श्रम मंत्रालय से पेटीएम को फटकार लगने के बाद पेटीएम मैनेजमेंट क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के सामने पेश हुआ था। जिसमें बर्खास्त किए गए कर्मचारी से जबरन ज्वाइनिंग बोनस की वसूली न करने पर पेटीएम सहमत हो गया।

नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम ने इस कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई है। हालांकि सूत्रों ने पेटीएम से जुड़े रहे इस कर्मचारी का नाम नहीं बताया। इस मुद्दे पर ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

सम्बंधित ख़बरें

आखिरी दिन की खबर सुनते ही रो पड़े छात्र, टीचर की विदाई का वीडियो वायरल

लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

चीन में पाकिस्तान और तालिबान के बीच ‘सीक्रेट’ शांति वार्ता; क्या बीजिंग रुकवा पाएगा सीमा पर छिड़ी जंग?

 गड़चिरोली; आनंद बंग बने ‘सर्च’ और अमृत बंग ‘निर्माण’ के नए संचालक; अभय-रानी बंग ने सौंपी जिम्मेदारी

दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी ने क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु की मौजूदगी में नौकरी से हटाए जाते समय पेटीएम की तरफ से की गई वित्तीय पेशकश को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान कर दिया गया है।

शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु ने पेटीएम में कथित बर्खास्तगी के तौर-तरीकों को लेकर एक कर्मचारी की तरफ से शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई की और फौरन ही कंपनी को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा, “पेटीएम प्रबंधन का प्रतिनिधि बुधवार को आयुक्त के सामने पेश हुआ और ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली नहीं करने और कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर सहमत हुआ।”

अपना असंतोष व्यक्त किया

हालांकि पेटीएम के कुछ अन्य कर्मचारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी कथित तौर पर पेटीएम द्वारा जबरन बर्खास्तगी के तरीके पर अपना असंतोष व्यक्त किया था।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

 

Paytm accused of demanding joining bonus from the fired employee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2024 | 08:24 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.