SEARCH Gadchiroli News: गड़चिरोली सोसायटी फॉर एज्युकेशन, एक्शन एंड रिसर्च के सर्च के संचालक पद पर समाजसेवी अभय बंग और रानी बंग के जेष्ठ पुत्र आनंद और निर्माण के संचालक पद पर उनके छोटे बेटे अमृत बंग का चयन किया गया है। अभय बंग और रानी बंग ने वर्ष 1986 में स्थापन किए सर्च ने जनसहयोग से स्वास्थ्य सेवा और संशोधन के माध्यम से विश्वस्तर पर पहचान निर्माण की।
रानी बंग का 74वां जन्मदिन मनाया गया। जहां दोनों ने सर्च की जिम्मेदारी से निवृत्त होने की बात कही थी। इसके बाद सर्च के प्रशासक मंडल ने आनंद की सर्च और अमृत बंग की निर्माण के संचालक पद पर चयन किया है। सर्च में बुधवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में आनंद और अमृत ने जिम्मेदारी संभाली है। लेकिन अभय बांग और रानी बंग आगे भी मार्गदर्शक और संस्थापक ट्रस्टी के रूप में सर्च में कार्यरत रहेंगे।
वहीं अभय बंग संचालक मंडल के अध्यक्ष भी रहेंगे। इस समय अभय बंग ने कहा कि वर्ष 1986 में गड़चिरोली को कार्यक्षेत्र के रूप में चुना। संशोधन और देश के स्वास्थ्य सुविधा में सुधार करने के लिए थोड़ी मदद करने के लिए सर्च का निर्माण किया। गड़चिरोली के लोग हमारी जमीन है, उनसे दूर न जाते हुए विज्ञान का उपयोग कर स्वास्थ्य और युवाओं के लिए सत्य की खोज और महात्मा गांधी से आने वाली सर्च की मूल्य और नैतिक विचार त्रिसूत्री सर्च व नए नेतृत्व को मार्गदर्शन करेंगे। इस समय रानी बंग ने भी अपना मत रखा।