आखिरी दिन की खबर सुनते ही रो पड़े छात्र, टीचर की विदाई का वीडियो वायरल
Teacher Farewell Viral Video : टीचर के आखिरी दिन की खबर सुनकर भावुक हुए छात्र, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को रुलाया। यूजर्स ने लिखा कि पसंदीदा टीचर से बिछड़ना जिंदगी का पहला दिल टूटने जैसा होता।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Students Emotional Goodbye to Teacher : कभी-कभी स्कूल में बनने वाले रिश्ते इतने गहरे होते हैं कि उनका बिछड़ना आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही भावुक पल देखने को मिला, जब एक teacher ने अपने छात्रों को बताया कि वह स्कूल में अपना आखिरी दिन बिताने आई हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे क्लासरूम का माहौल बदल गया।
स्कूल में टीचर का आखिरी दिन सुनते हि रो पड़े बच्चे
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले टीचर बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवा रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने बताया कि यह उनका आखिरी दिन है, बच्चे भावुक हो गए।
कुछ छात्र अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए, तो कुछ टीचर को गले लगाकर रोने लगे। टीचर भी बच्चों को संभालते हुए उन्हें गले लगाती दिखीं। यह नजारा इतना भावुक था कि देखने वाले भी खुद को रोक नहीं पाए।
ये खबर भी पढ़ें : विदाई में दुल्हन को छोड़ने को तैयार नहीं हुए पालतू कुत्ते, भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो
पसंदीदा टीचर से बिछड़ना जिंदगी का पहला दिल टूटने जैसा
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एबिटा राय नाम की यूजर ने शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि “एक टीचर सिर्फ पढ़ाने वाला नहीं होता, बल्कि वह एक मां की तरह बच्चों का मार्गदर्शन करता है।”
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कई यूजर्स ने लिखा कि पसंदीदा टीचर से बिछड़ना जिंदगी का पहला दिल टूटने जैसा होता है। यह वीडियो दिखाता है कि एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के दिलों में खास जगह भी बनाता है।
