Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान

Pakistan Stock Market: डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैली केएसई-100 इंडेक्‍स के इतिहास में एक दिन में हुई सबसे बड़ी तेजी है। पाकिस्तानी शेयर बाजार में एतिहासिक उछाल देख दुनिया दंग है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 08, 2026 | 05:17 PM

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Stock Market High Record: मिडिल ईस्ट में पिछले 40 दिनों से जारी संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसके बाद से दुनिया के सभी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। वहीं, पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखा गया। बुधवार को पाकिस्‍तानी स्‍टॉक मार्केट 12000 अंक चढ़ गया और इसके बाद भी रैली जारी रही। इधर, भारतीय बाजार में भी शानदार रैली देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स करीब 3000 अंक और निफ्टी 23997 अंक के ऊपर बंद हुआ। इसके साथ ही कोस्‍पी 7 फीसदी, निक्‍केई 5 फीसदी समेत पूरे एशियाई मार्केट में रैली छाई रही, लेकिन पाकिस्‍तान में सबसे ज्‍यादा तेजी देखी गई।

सीजफायर की घोषणा का असर

यह तेजी तब आई है, जब ईरान और अमेरिका में 2 हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बनी है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 13 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट रही। साथ ही नेचुरल गैस प्राइस के भाव में भी गिरावट आई है। पाकिस्तान के स्‍थानीय अखबार डॉन के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों से निवेशकों का सेंटीमेंट बढ़ने के बाद, पाकिस्तान के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स ने 8 अप्रैल को इंट्राडे कारोबार के दौरान सबसे बड़ी तेजी दर्ज की, जिसमें 12,000 से ज्‍यादा अंकों की तेजी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान-अमेरिका सीजफायर पर मचा बवाल! पाकिस्तान की भूमिका पर भड़का UAE, लगाया ‘धोखे’ का बड़ा आरोप

अगर लंबे समय तक चला ईरान युद्ध, तो भारत के सामने ये 5 बड़े खतरे; RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी चेतावनी

दोहरी मुसीबत में फंसा पाक: मध्यस्थता के नाम पर मुनीर की कमीशनखोरी! पाकिस्तान का असली चेहरा आया सामने

शहबाज नहीं जिनपिंग ने करवाया सीजफायर! China के इशारे पर पाक बना Mediator, ट्रंप ने भी किया ड्रैगन का शुक्रिया

इतिहास की सबसे बड़ी उछाल

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्‍स सुबह 9:37 बजे 12,362.38 अंक या 8.15 प्रतिशत बढ़कर 164,035.83 पर पहुंच गया। इस तेज उछाल के बाद एक्सचेंज के नियमों के अनुरूप कारोबार निलंबित कर दिया गया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैली केएसई-100 इंडेक्‍स के इतिहास में एक दिन में हुई सबसे बड़ी तेजी है।

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्टों में बयानों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए निलंबित कर देंगे, बशर्ते ईरान जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तत्काल और सुरक्षि रूप से फिर से खोलने का आश्वासन दे। इसके बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि तेहरान दो सप्ताह के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन की अनुमति देगा।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच उछाल

वेस्‍ट एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव से जुड़ी पाकिस्‍तानी शेयर बाजार में अस्थिरता के दौर के बाद यह तेज उछाल आया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अप्रैल को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद केएसई-100 इंडेक्‍स 465.64 अंक ऊपर बंद हुआ था, लेकिन आज पाकिसतानी शेयर बाजार में एक दिन के दौरान सबसे बड़ी रैली देखी गई है।

यह भी पढ़ें: अगर लंबे समय तक चला ईरान युद्ध, तो भारत के सामने ये 5 बड़े खतरे; RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी चेतावनी

एक दिन की सबसे तेज गिरावट

एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह तेजी शुरुआती दौर में आई गिरावट के बाद रिकवरी है। संघर्ष के शुरुआती दौर में भी शेयर बाजार को भारी नुकसान हुआ था। डॉन अखबार के अनुसार, 2 मार्च को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, केएसई-100 में 16,089 अंकों या 9.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो एक दिन में सबसे तेज गिरावट थी।

Pakistan stock market psx hits historic all time high record breaking rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • Business News
  • Pakistan
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.