-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Pakistan Share Market Update
Share Market: भारत की स्ट्राइक से स्वाहा हुआ पाकिस्तानी शेयर बाजार, पहलगाम हमले के बाद एक्शन में मोदी सरकार
- Written By: अपूर्वा नायक
पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार की कारवाई से पाकिस्तानी शेयर बाजार में दहशत दिखायी दे रही है। आज पाकिस्तानी शेयर मार्केट में 2500 से भी ज्यादा अंकों की गिरावट आयी है।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में होने वाले हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। भारत सरकार ने इस हमले के बाद 5 बड़े एक्शन ले लिए हैं। जिसका सीधा असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। भारत के इन 5 स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है और आज मार्केट को भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का शेयर मार्केट ओपन होने के 5 मिनट के अंदर में ही 2500 अंकों की गिरावट के साथ पस्त हो गया। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी शेयर मार्केट में किस तरह के आंकड़े सामने देखने के लिए मिल रहे हैं।
5 मिनट में 2,500 अंक टूटा पाकिस्तानी शेयर बाजार
पाकिस्तानी शेयर बाजारों ने भारत द्वारा दशकों पुराने जल-बंटवारे के समझौते, सिंधु जल संधि को अचानक निलंबित करने पर तीखा रिएक्शन दिया है। आक्रामक कूटनीतिक कदमों के साथ, भारत ने वाघा अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया, पाकिस्तानी रक्षा कर्मियों को निष्कासित कर दिया, और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट को खत्म कर दिया। क्षेत्रीय अस्थिरता और संभावित प्रतिशोधात्मक उपायों के डर से इंवेस्टर्स की ओर से रिस्क कम करने के कारण इंडेक्स खुलने के पहले 5 मिनट के भीतर लगभग 2,565 अंक गिर गया और 114,740.29 अंकों के स्तर पर आ गया था। अगर बात मौजूदा समय की करें तो कराची स्टॉक एक्सचेंज 1260 अंक यानी 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,15,960 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
पाकिस्तान की इन कंपनियों को लगा झटका
पाकिस्तानी शेयर बाजार के कारोबार में सीमेंट में 240 अंक, कमर्शियल बैंकों में 699.02 अंक, तेल और गैस कंपनियों में 312.76 अंक, इंवेस्टमेंट बैंक / इंवेस्टमेंट कंपनियां / सिक्योरिटीज कंपनियां के शेयरों में 215.98 अंक, और खाद कंपनियों के शेयरों में 215.57 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा नुकसान वाली कंपनियों की बात की जाएं तो बीडब्ल्यूसीएल 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही दूसरी ओर एजीएल के शेयर 8.40 प्रतिशत गिरावट देखी गई है। ईएफयूजी में 8.38 प्रतिशत, जीएडीटी में 5.91 प्रतिशत और पीओएमएल के शेयर में 5.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
भारत के शेयर बाजार पर भी हुआ असर
इतना ही नहीं दूसरी ओर भारत के शेयर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 247.30 अंकों की गिरावट के साथ 79,869.55 अंकों पर कारोबार कर रहा है। साथ ही दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी करीब 68 अंकों की गिरावट के साथ 24,261.20 अंकों पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में लगातार 7 ट्रेड सेशन तक तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स और निफ्टी को 8 प्रतिशत से ज्यादा का फायदा हुआ था।
Pakistan share market update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














