राजगड़ किले की यात्रा पड़ी भारी... पाबे घाट की गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस; दो की मौत, 20 घायल

Pabe Ghat Bus Accident: पुणे के पाबे घाट में पर्यटकों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। राजगड किला घूमने जा रहे इस समूह के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
mumbai tourists bus falls into gorge pabe ghat pune two dead
जेसीबी की मदद से बस निकाली गई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Tourists Bus Falls Into Gorge Pabe Ghat: पुणे जिले से एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऐतिहासिक राजगड़ किले का दीदार करने निकले पर्यटकों की एक निजी ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर पाबे घाट की गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के अंधेरी इलाके से लगभग 22 पर्यटकों का एक समूह ट्रैवल्स बस के जरिए पुणे की ऐतिहासिक विरासतों और किलों की सैर के लिए निकला था। यह लोग राजगड़ किले की चढ़ाई और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिये वीकएंड मनाने निकले थे। शनिवार और रविवार की छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए सभी पर्यटक बड़े उत्साह के साथ इस यात्रा पर निकले थे, लेकिन पाबे घाट पहुंचते ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई।

वीकेंड पर घूमने गए थे सहकर्म

पुलिस के अनुसार, ये दोनों मृतक मुंबई के अंधेरी (पूर्व) स्थित SEEPZ स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन की एक निजी कंपनी के उन 22 सहकर्मियों के समूह का हिस्सा थे, जो वीकेंड में राजगड़ किले की सैर के लिए पुणे आए थे। बस के खाई में गिरने के बाद मलबे में बुरी तरह दब जाने और फंसने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पाबे घाट में अनियंत्रित होकर पलटी बस

यह दर्दनाक हादसा पुणे जिले के वेल्हा और हवेली तहसील को जोड़ने वाले दुर्गम पाबे घाट क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, घाट के खतरनाक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोते ही बस सीधे सड़क से उतरकर नीचे मौजूद गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। खाई में गिरने के कारण बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन और स्थानीय लोगों की मदद

हादसे की सूचना मिलते ही हवेली आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बिना समय गंवाए घटना स्थल की ओर रुख किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन का बढ़-चढ़कर साथ दिया। रेस्क्यू टीम ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

हताहतों की स्थिति और जांच

इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई है, जिनकी पहचान मुंबई के निवासी के रूप में की जा रही है। हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कुछ की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है कि क्या यह हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही की वजह से। फिलहाल, प्रशासन घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com