-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nexgen Exhibitions Report On Cyber Security And Border Security
Cyber Attack से भी बचाएगा AI, सरकार को इसमें मदद करने की जरूरत
- Written By: अपूर्वा नायक
Cyber Security: नेक्सजेन एक्जिबिशन्स की एक रिपोर्ट में 15 शहरों की 200 से ज्यादा कंपनियों के बीच में एक सर्वे किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार साइबर सिक्योरिटी के लिए एआई की मदद लेना जरूरी है।

Artificial Intelligence (सौ. Freepik)
Artificial Intelligence: सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर एक अहम बात की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत को साइबर सिक्योरिटी और बॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई में सरकार के प्रोत्साहन और प्रॉपर इंवेस्टमेंट की जरूरत है।
‘नेक्सजेन एक्जिबिशन्स’ की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट 15 शहरों की 200 से अधिक कंपनियों के एक सर्वेक्षण पर आधारित है। इसमें शामिल 86 प्रतिशत उत्तरदाता इस बात से सहमत व दृढ़ता से सहमत थे कि भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एआई में सक्रिय सरकारी समर्थन की आवश्यकता है।
साइबर सिक्योरिटी
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के इलेक्ट्रॉनिक वॉर और इंफॉर्मेंशन वॉर में बढ़ती चुनौतियों से जूझने के बीच एआई, राष्ट्रीय संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी माध्यम के रूप में उभर रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि इंडस्ट्रियल वर्ल्ड के अनुमानों के अनुसार, साल 2024 में भारत में 23 लाख से ज्यादा साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामले सामने आए और साइबर अटैक से 1,200 करोड़ रुपये का फाइनेंशियल नुकसान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
फिशिंग अटैक के मामले
‘फिशिंग’ हमलों के मामले में भी भारत दुनियाभर में अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर है। फिशिंग वास्तव में सॉफ्टवेयर नहीं है, लेकिन यह जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका है। इसमें मैलवेयर का इस्तेमाल करना शामिल हो सकता है। इसमें अक्सर ऐसे ईमेल शामिल होते हैं जिनमें मैलवेयर से संक्रमित वेबसाइट के लिंक होते हैं।
लगभग 14 परसेंट उत्तरदाता डिफेंस सेक्टर में एआई इनोवेशन के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और प्रोत्साहन का सपोर्ट करते हैं। उनका मानना है कि पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप इस सेक्टर में एआई के बीच की खाई को पाट सकती है और प्रभावी रूप से प्रौद्योगिकी के नैतिक एकीकरण को सुनिश्चित कर सकती है।
नेशनल एआई सिक्योरिटी स्ट्रक्चर
रिपोर्ट में कहा गया कि नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करने में एआई का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए स्टेकहोल्डर्स और सरकार द्वारा कई नीतिगत अंतराल को दूर करने की जरूरत है। डिफेंस एप्लीकेशन के लिए खास तौर से तैयार किए गए नेशनल एआई सिक्योरिटी स्ट्रक्चर का अभाव है, जो मजबूत सुरक्षा उपायों को स्थापित करने के लिए आवश्यक है।
नेक्सजेन एक्जिबिशन्स ने बयान में कहा कि दिल्ली 31 जुलाई से 1 अगस्त तक 10वें इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो-2025 की मेजबानी करेगी, जो देश की इंटरनल सिक्योरिटी एवं और पुलिस बल के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।
ये भी पढ़ें :- ग्लोबल कंपनियों को रास आ रहा भारत, GCC मार्केट में हिस्सेदारी में आया उछाल
नेक्सजेन एक्जिबिशन्स के निदेशक आधार बंसल ने कहा है कि इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो-2025 सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी में इनोवेटिव सोल्यूशन को प्रदर्शित करने के लिए सबसे प्रभावशाली मंचों में से एक के रूप में काम करेगा। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एआई में सक्रिय सरकारी समर्थन और सहयोग की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nexgen exhibitions report on cyber security and border security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














