-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Sold For Rs 13 8 Lakh And Silver For 2 14 Lakh In Mumbai
सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी, मुंबई में गोल्ड ₹1.38 लाख और सिल्वर ₹2.14 लाख बिकी
- Written By: मनोज आर्या
Gold-Silver Update: इस साल शुरुआत से ही जोरदार तेजी का दौर जारी है, लेकिन तीन महीनों से तो कीमतों में आग लगी हुई है। पूरे साल भर में चांदी में 131% की रिकॉर्डतोड़ तेजी आई है।

सोने-चांदी का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आ रही है और इसे देख कर हर कोई हैरान है। सोमवार को वैश्विक बाजारों में केंद्रीय बैंकों, संस्थागत निवेशकों और सट्टेबाजों की भारी सक्रियता से सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल आया और कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर जा पहुंची। जहां सोना 4500 डॉलर के नजदीक पहुंचता दिखाई दिया, वहीं चांदी चांदी 70 डॉलर के करीब पहुंच गयी। वैश्विक तेजी का असर भारतीय बाजारों में भी हुआ. बेहद कमजोर मांग के बावजूद जवेरी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज हुई।
जहां सोना प्रति दस ग्राम 1600 रुपये महंगा हुआ और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1.34 लाख रुपये प्रति दस ग्राम हो गयी। टैक्स (जीएसटी) के साथ तो कीमत 1.38 लाख रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी। सफेद धातु चांदी में तो 7400 रुपये प्रति किलो का जबरदस्त उछाल आया और कीमत 2.08 लाख रुपये प्रति किलो हो गयी। जीएसटी के साथ तो कीमत 2.14 लाख रुपये पर जा पहुंची।
न्यूयॉर्क में गोल्ड 4500 डॉलर, सिल्वर 70 डॉलर के करीब
खबर लिखे जाने तक न्यूयॉर्क में गोल्ड की फरवरी वायदा कीमत 70 डॉलर यानी 1.6% की भारी तेजी के साथ 4464 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। जबकि चांदी की मार्च वायदा कीमत 175 सेंट यानी 2.5% उछाल के साथ 69.20 डॉलर प्रति औंस पर थीं। जबकि भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स में सोने का जनवरी वायदा भाव 1960 रुपये तेजी के साथ 1,34,350 रुपये और चांदी का फरवरी वायदा 5500 रुपये उछलकर 2,14,440 रुपये हो गया। यह अब तक सर्वोच्च स्तर है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
3 महीनों में 57% महंगी हुई चांदी
गौरतलब है कि इस साल शुरुआत से ही जोरदार तेजी का दौर जारी है, लेकिन तीन महीनों से तो कीमतों में आग लगी हुई है। पूरे साल भर में चांदी में 131% की रिकॉर्डतोड़ तेजी आई है और विगत तीन महीनों में ही 57% का उछाल आ गया है। इसी तरह सोना इस साल 69% महंगा हुआ है और तीन महीनों में ही 18% की भारी तेजी आ गयी है।
तेजी जारी रहेगी, पर चांदी में जोखिम: संजय शाह
ज्वैलमेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह, जिन्होंने सोना 4500 डॉलर और चांदी 70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का सटीक अनुमान व्यक्त किया था, अब उनका कहना है कि आगे भी तेजी का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है, लेकिन अब चांदी में जोखिम बहुत बढ़ गया है क्योंकि वास्तविक मांग से अधिक सट्टेबाजी का जोर है. वैसे चांदी 80 डॉलर भी जा सकती हैं, लेकिन बहुत ही संभल कर निवेश करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में ‘बुल’ की दहाड़! 638 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, चंद घंटों में निवेशक मालामाल
जहां तक सोने की बात है, सोना में केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों की भारी मांग है। दुनिया में लोगों का अमेरिकी डॉलर पर भरोसा कम होता जा रहा है और लोग डॉलर बेचकर सोना खरीद रहे हैं। इसलिए सोने में निवेश में जोखिम कम है। अधिक गिरावट की आशंका नहीं दिख रही है और अब अगला लक्ष्य 4800 डॉलर और उसके बाद 5,000 डॉलर रहेगा।
नवभारत के लिए मुंबई से विष्णु भारद्वाज की रिपोर्ट…
Gold sold for rs 13 8 lakh and silver for 2 14 lakh in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














