Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल

Real Estate: मुंबई रियल एस्टेट ने नवंबर 2025 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। 12,219 रजिस्ट्रेशन के साथ 20% वृद्धि और 1,038 करोड़ स्टांप ड्यूटी कलेक्शन दर्ज हुआ। आवासीय सेगमेंट की मजबूत मांग है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 01, 2025 | 11:46 AM

मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Real Estate Growth: मुंबई का रियल एस्टेट बाजार नवंबर 2025 में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करता दिखा शहर में इस महीने 12,219 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जो पिछले साल के नवंबर की तुलना में 20% अधिक हैं महाराष्ट्र इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) के आंकड़ों के अनुसार, स्टांप ड्यूटी कलेक्शन 1,038 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 12% की वृद्धि को दर्शाता है।

रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ इस वृद्धि को खरीदारों के स्थिर भरोसे, नई परियोजनाओं की बढ़ती संख्या और बेहतर क्वालिटी हाउसिंग की बढ़ती मांग का नतीजा मान रहे हैं। महीने-दर-महीने तुलना में रजिस्ट्रेशन में 5% बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि स्टांप ड्यूटी राजस्व लगभग स्थिर रहा।

आवासीय संपत्तियों की बढ़ती हिस्सेदारी

इस महीने भी बाजार की कमान आवासीय मांग के हाथ में रही कुल रजिस्ट्रेशनों में से लगभग 80% घरों से जुड़े थे, जो दर्शाता है कि खरीदार अभी भी अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से घर खरीदने में निवेश करने को तैयार हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश

शिंदे का फिर ‘एकला चलो’, अचानक दिल्ली पहुंचे, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

नवी मुंबईकरों को चाहिए और पानी, पनवेल व आसपास पानी की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा

नवंबर 2025 की मुंबई के रियल एस्टेट के लिए 2013 के बाद का सबसे मजबूत नवंबर बताया जा रहा है मिड-रेंज और प्रोमियम सेगमेंट में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे बाजार का बेसलाइन स्तर पिछले दशक की तुलना में काफी ऊपर चला गया है।

11 महीने का मजबूत प्रदर्शन

साल के पहले 11 महीनों में मुंबई ने 1,35,807 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जिससे राज्य सरकार को 12,224 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ इस अवधि में रजिस्ट्रेशन में 5% वार्षिक वृद्धि और राजस्व में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:- डोंबिवली में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

नाइट फैक इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी शिशिर बैजल के अनुसार मुंबई के आवासीय बाजार ने नवंबर में अपनी मजबूत रफ्तार जारी रखी है 20% की बढ़ोतरी और 2013 के बाद के सबसे बेहतर नवंबर ने यह साबित किया है कि मांग सभी सेगमेंट में मजबूत है और खरीदार अब उच्च मूल्य श्रेणी के घरों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़े बाजार की स्थिरता और खरीदारों के भरोसे को दर्शाते हैं बढ़ती आय, किफायती ब्याज दरें और बेहतर प्रोजेक्ट गुणवता ने हाउसिंग सेक्टर को नई ऊर्जा दी है आने वाले महीनों में प्रीमियम और मिड-सेगमेंट में मांग और तेज होने की उम्मीद है।

Mumbai real estate growth november 2025 property registration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 11:46 AM

Topics:  

  • Business News Updates
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Real Estate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.