- Hindi News »
- Business »
- Mukesh Ambani Out Of The Top 10 List Of Rich Roshni Nadar Gets A Place Hurun Report
अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, रोशनी नादर को मिली जगह; बनी दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर अभी भी बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
- Written By: मनोज आर्या

रोशनी नादर और मुकेश अंबानी, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब टॉप 10 में से बाहर हो गए हैं। इसका कारण मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गिरावट है। पिछले 1 साल में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में कुल 1 लाख करोड़ की कमी आई है। अब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 8.6 लाख करोड़ रुपये है। वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। गौतम अडानी भी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद गौतम अडानी की संपत्ति 8.4 लाख करोड़ है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर अभी भी बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बात करें एलन मस्क की कुल संपत्ति की तो वह 420 बिलियन डॉलर है।
टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुईं रोशनी नादर
एचसीएल टेक के मालिक शिव नादर की बेटी रोशनी नादर ऐसी पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जो दुनिया की टॉप 10 अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। रोशनी नादर दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। इसके ही रोशनी नादर भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं। वह इस लिस्ट में इकलौती महिला हैं। रोशनी नादर की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है। ऐसा तब हुआ है जब शिव नादर ने उन्हें एचसीएल में 47 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर, अमेरिका-ईरान सीजफायर के संकेतों से रॉकेट बना बाजार; 6% उछले निफ्टी-सेंसेक्स
DA Hike: अप्रैल का दूसरा हफ्ता शुरू, फिर भी क्यों अटकी है डीए की फाइल? एक्सपर्ट्स ने बताई देरी की असली वजह
दुनिया में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था का डंका! विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर $697 अरब के पार, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों ने भरी बाजार में जान, 900 पॉइंट उछला सेंसेक्स
भारत के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में ये नाम शामिल
भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी हैं, जिसके बाद गौतम अडानी और तीसरे नंबर पर रोशनी नादर हैं। चौथे स्थान पर दिलीप सांघवी है, जिसकी कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपये हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला 2 लाख करोड़ रुपये के साथ छठे नंबर पर हैं। साइरस पूनावाला 2 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ संयुक्त छठे नंबर पर हैं। पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में 8 फीसदी गिरावट आई है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति- रिपोर्ट
इसके अलावा बजाज ऑटो वाले नीरज बजाज 1.6 लाख करोड़ रुपये के साथ आठवें नंबर पर हैं जबकि रवि जयपुरिया और राधाकिशन दमानी 1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ संयुक्त रूप से नौवें नंबर पर हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। टॉप 10 में से पांच अरबपति मुंबई से हैं। नई दिल्ली में दो अरबपति हैं। बेंगलुरु,अहमदाबाद और पुणे में एक-एक अरबपति हैं।
Mukesh ambani out of the top 10 list of rich roshni nadar gets a place hurun report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMट्रंप का बड़ा प्रहार! ईरानी अधिकारियों के रिश्तेदारों के ग्रीन कार्ड रद्द, अब अमेरिका से डिपोर्ट करने की तैयारी
Apr 11, 2026 | 10:02 PMकामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर
Apr 11, 2026 | 09:36 PMCSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
Apr 11, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














