-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Moodys Report On Indian Economy 2
Indian Economy: भारतीय इकोनॉमी को लगेगा तगड़ा झटका, मूडीज ने जारी की जीडीपी रिपोर्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स ने अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बताया है। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि भारत से होने वाले इंपोर्च पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने से इसका सीधा असर ट्रेड बैलेंस पर पड़ सकता है।

मूडीज रेटिंग एजेंसी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बाद पूरी दुनिया पर ट्रेड वॉर का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बुरी खबर आ रही है। आपको बता दें कि देश की आर्थिक गति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है। फाइनेंशियल सर्विस फर्म मूडीज एनालिटिक्स ने कैलेंडर ईयर 2025 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को 30 आधार अंक कम करके 6.1 प्रतिशत तक कर दिया है। ये अनुमान रत्न और आभूषण, मेडिकल इक्विप्मेंट और टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर रेसीप्रोकल टैरिफ के खतरे के मद्देनजर घटाया गया है।
मूडीज रेटिंग्स की इकाई मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। भारत से होने वाले इंपोर्ट पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने से ट्रेड बैलेंस पर भारी असर पड़ सकता है। मूडीज एनालिटिक्स ने ज्यादातर टैरिफ पर 90 दिनों की रोक और उसकी जगह पर 10 प्रतिशत के रेट से स्वीकारते हुए कहा है कि उसकी अप्रैल की आधार लाइन ये दिखाती है कि अगर टैरिफ आखिर में पूरे तरीके से लागू हो जाते हैं, तो इससे देश को काफी भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इसने कहा कि इस साल की शुरुआत में कर प्रोत्साहनों के ऐलान से घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन और रिस्क वाली अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में शुल्क के प्रभाव को कम करने में मदद मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
आरबीआई करेगा कटौती
मूडीज ने आगे कहा है कि चूंकि सकल मुद्रास्फीति में अच्छी रफ्तार से कमी आ रही, ऐसे में उम्मीद करते हैं कि आरबीआई रेपो दर में कमी करेगा, जो संभवतः 0.25% की कटौती के रूप में होगी। इससे साल के आखिर तक रेपो रेट की दर 5.75 प्रतिशत रह जाएगी। उसने कहा कि इसी साल घोषित टैक्स प्रोत्साहनों से डोमेस्टिक इकॉनोमी को बूस्ट मिलेगा और अन्य कमजोर इकॉनोमी की तुलना में ओवरऑल ग्रोथ पर शुल्क के झटके को कम करने में मदद मिलेगी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आरबीआई ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव करते हुए एपपीसी की बैठक के बाद 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इसके बाद वर्तमान में आरबीआई के रेपो रेट की दर 6 प्रतिशत है। इसके साथ ही, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई के अनुमान को घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है।
Moodys report on indian economy 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
Jul 24, 2026 | 09:19 PMDMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026 | 09:18 PMAjwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Jul 24, 2026 | 09:16 PMUPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:16 PMछात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Jul 24, 2026 | 09:12 PMमुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Jul 24, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














