Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युद्ध की आहट से सहमा बाजार! टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट; देखें सबसे ज्यादा किसे नुकसान

Top-10 Companies Market Cap: आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 46,552.3 करोड़ रुपये की कमी आई।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 08, 2026 | 10:23 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Top Companies Market Cap Fall: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता के बीच निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है। जिसका असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा है।

लगातार बिकवाली के दबाव की वजह से देश की कई दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा हैं। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

टॉप 8 कंपनियों की वैल्यू में गिरावट

पिछले हफ्ते बाजार में बनी कमजोरी का असर देश की शीर्ष कंपनियों पर भी देखने को मिला। बीते पूरे सप्ताह की बात करें तो, देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान इन कंपनियों की कुल बाजार पूंजीकरण में करीब 2,81,581.53 करोड़ रुपये की कमी आई। जिससे बाजार की कुल वैल्यूएशन पर भी दबाव नजर आया।

सम्बंधित ख़बरें

बाजार में कोहराम के बीच SEBI चीफ की बड़ी सलाह, घबराहट में न बेचें अपने शेयर; समझें क्यों जरूरी है धैर्य

72 करोड़ लोगों बड़ी राहत! अब मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, वित्त मंत्री ने पेनाल्टी हटाने का किया बड़ा ऐलान

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं बेच रहे अपनी ‘आजादी’? जानें कैसे आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम छीन रहा EMI का जाल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर बुकिंग का बढ़ा समय; अब इतने दिन करना होगा इंतजार

SBI को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

मार्केट कैप के हिसाब से देश की प्रमुख बैंक में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इस अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। पिछले चार कारोबारी दिनों के दौरान बैंक के मार्केट कैप में 53,992.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई। जिसके बाद इसकी कुल बाजार वैल्यू घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गई।

इन कंपनियों को भी हुआ नुकसान

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 46,552.3 करोड़ रुपये की कमी आई। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो को 45,629.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 28,934.56 करोड़ रुपये और टीसीएस के मार्केट कैप में 28,492.44 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

दो कंपनियों की वैल्यू में बढ़त

जहां ज्यादातर दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली, वहीं इस दौरान दो कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनकी बाजार वैल्यू बढ़ी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस शामिल हैं। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध का दलाल स्ट्रीट पर असर, एक हफ्ते में ₹21,000 करोड़ निकाले विदेशी निवेशक

इंफोसिस का बढ़ा मार्केट कैप

वहीं आईटी कंपनी इंफोसिस की बाजार वैल्यू में 3,459.99 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,30,546.54 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा है।

Middle east tension impact india top companies lose 2 point 81 lakh crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2026 | 10:23 PM

Topics:  

  • Business News
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.