-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Merchant Bankers Should Fulfill Their Moral Responsibility Ashok Holani
मर्चेंट बैंकर निभाएं अपना नैतिक दायित्व : अशोक होलानी
- Written By: विष्णु भारद्वाज

मुंबई: किसी भी सार्वजनिक निर्गम (IPO) की प्रक्रिया और मूल्य निर्धारण में मर्चेंट बैंकर्स (Merchant Bankers) की मुख्य भूमिका होती है। मूल्य निर्धारण (IPO Price) करते समय मर्चेंट बैंकर को इन्वेस्टर (Investor) और प्रमोटर (Promoter), दोनों का हित देखना चाहिए, लेकिन कई मर्चेंट बैंकर केवल प्रमोटरों के हितों को तवज्जो देते हुए बहुत ही ज्यादा महंगे मूल्य (High Value) पर आईपीओ ला रहे हैं। जिसके कारण रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान (Loss) हो रहा है और उसका दुष्प्रभाव पूरे बाजार (Stock Market) पर पड़ता है। इसका ज्वलंत उदाहरण 1700 करोड़ रुपए के घाटे वाली फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का 18,300 करोड़ रुपए का सबसे महंगा आईपीओ है। जिसके शेयरों में बीते सप्ताह लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों को 27% का भारी घाटा उठाना पड़ा।
हालांकि कई मर्चेंट बैंकर उचित मूल्य पर आईपीओ लाकर निवेशक हितों को भी तवज्जो दे रहे हैं। उनमें होलानी कंसल्टेंट्स प्रा. लि. (Holani Consultants Private Ltd.) मुख्य है। आईपीओ मार्केट की स्थिति और निवेशक हितों के संबंध में होलानी कंसल्टेंट्स के निदेशक सीए अशोक होलानी से वाणिज्य संपादक विष्णु भारद्वाज की चर्चा हुई। पेश हैं, उसके मुख्य अंश:-
आप मर्चेंट बैंकर के रूप में किसी कंपनी का आईपीओ लाते समय इन्वेस्टर और प्रमोटर का क्या हित देखते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
देखिए हमें मर्चेंट बैंकर के साथ इन्वेस्टमेंट बैंकर (Investment Banker) भी कहा जाता हैं। हमारे इन्वेस्टर या जनरल रिटेल इन्वेस्टर हमारी रिकमेंडेशन (Recommendation) पर हमारे द्वारा मैनेज आईपीओ में पैसा लगाते हैं। इसलिए हम सबसे पहले इन्वेस्टर का हित देखते हैं। उन्हें प्राथमिकता देते हैं। आईपीओ की मंजूरी के लिए जो डाक्यूमेंट्स यानी डीआरएचपी (DRHP) बनते हैं, उसमें इन्वेस्टर के हित में कंपनी के सारे रिस्क फैक्टर (Risk Factor) बताए जाते हैं। पूरी स्पष्ट जानकारी दी जाती है। कोई गलत जानकारी ना हो, इसका ध्यान रखते हैं। फिर आईपीओ में शेयर प्राइस तय करते समय हम हमेशा उचित वैल्यूएशन (Fair Value) देखते हैं क्योंकि हमारा उद्देश्य यह रहता है कि हमारे आईपीओ में जो इन्वेस्ट (Invest) करें, उसे अच्छा रिटर्न (Return) मिले। साथ ही प्रमोटर को उसकी कंपनी की बिजनेस ग्रोथ करने के लिए पूंजी (Capital) मिले। होलानी कंसल्टेंट्स ने हमेशा प्रॉफिटेबल (Profitable) और ग्रोइंग कंपनी (Growing Company) का ही आईपीओ उचित मूल्य पर लाने की नीति अपनाई है।
रिटेल इन्वेस्टर को किसी भी आईपीओ में निवेश करते समय क्या मुख्य फैक्टर देखने चाहिए?
हमेशा इन्वेस्टर को आईपीओ में बेसिस ऑफ इश्यू प्राइस (Basis Of Issue Price) देखना चाहिए कि शेयर प्राइस उचित मूल्य पर है या नहीं। उसके बिजनेस का आउटलुक क्या है। केवल नाम को देखकर इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। और जो आजकल क्रेजी वैल्यूएशन पर घाटे वाली कंपनियों के महंगे आईपीओ आ रहे हैं। यह एक तरह से लॉस ऑफ डिस्ट्रिब्यूशन (Loss Of Distribution) है यानी खुद के नुकसान को दूसरों में बांटा जा रहा है। घाटे वाली कंपनी के आईपीओ के प्रमोटर और बड़े इन्वेस्टर्स ने तो सस्ते में शेयर लिए थे और अब उन्हें ऊंचे मूल्यों पर पब्लिक को बेच रहे हैं। सोचने की बात है कि जो कंपनी घाटे में है, कुछ कमा ही नहीं रही है, उसमे नया इन्वेस्टर कैसे कमाएगा?
पेटीएम जैसे महंगे आईपीओ पर अंकुश लगाने के लिए नियामक ‘सेबी’ को क्या कदम उठाने चाहिए?
देखिए, सेबी (SEBI) ने तो कड़े नियम बना रखे हैं। अब तो मर्चेंट बैंकर्स को अपना नैतिक दायित्व निभाने की जरूरत है। क्योंकि आईपीओ उचित मूल्य पर आएंगे, तभी रिटेल इन्वेस्टर को रिटर्न मिलेगा और उसका विश्वास (Trust) मर्चेंट बैंकर्स और मार्केट पर बना रहेगा।
Merchant bankers should fulfill their moral responsibility ashok holani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














