Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगोड़ों को MEA की सीधी चेतावनी, वायरल वीडियो के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान- हर हाल में वापस लाएंगे!

Lalit Modi: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि जो लोग भारत में कानून के तहत भगोड़े घोषित हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 26, 2025 | 07:23 PM

विजय माल्या और ललित मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MEA Reaction On Vijay Mallya: लंदन में भगोड़े ललित मोदी और विजय माल्या की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को ब्रीफिंग के दौरान MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो भी भगोड़े हैं, भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम उन्हें वापस लाएंगे, हमारी कई देशों के साथ बातचीत चल रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि जो लोग भारत में कानून के तहत भगोड़े और वांछित घोषित हैं, उन्हें देश में वापस लाया जाए। इसके लिए हम कई सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और अन्य प्रक्रियाएं भी जारी हैं। उन्होंन कहा कि इसमें कई स्तर की कानूनी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन हम उन्हें भारत वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे यहां की अदालतों के सामने कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकें।

हाल ही वायरल हुई थी वीडियो

बता दें कि हाल ही में लंदन से सोशल मीडिया पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है, जो चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो किसी पार्टी का है और उसमें ललित मोदी के साथ भगोड़े कारोबारी विजय माल्या भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक तरह से भारत सरकार को चुनौती की तरह भी देखा जा रहा है।

हद तो तब हो गई जब ललित मोदी और विजय माल्या ने ‘चोरी की चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ वाली हरकत कर दी। क्योंकि ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए व्यंग्य कसा है। वीडियो में ललित कह रहे हैं कि वो भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं। वो कैमरे में देखकर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि हम भगोड़े हैं। इतना ही नहीं इस बात पर विजय माल्या भी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।

ललित मोदी ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो खुद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। ललित मोदी के शेयर करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, “चलो भारत में इंटरनेट पर फिर से सनसनी मचाते हैं। मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू।

‘हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं’

वीडियो में दोनों बिजनेसमैन एक पार्टी में दिख रहे हैं, जो विजय माल्या के जन्मदिन पर रखी गई थी। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में, ललित मोदी ने खुद लंदन में माल्या के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज़ की थी। वीडियो में माल्या और ललित मोदी एक महिला के साथ दिख रहे हैं, और कोई उनका वीडियो बना रहा है। वीडियो में पार्टी एन्जॉय करते हुए ललित मोदी चिल्लाते हैं कि वे भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं।

ये भी पढ़ें: अपना बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही ₹20 लाख का लोन, बिना देरी किए ऐसे करें अप्लाई

ललित मोदी ने ऑर्गनाइज की पार्टी

फोटोग्राफर जिम राइडेल ने भी ‘एक्स’ पर ललित मोदी और माल्या की एक तस्वीर शेयर की, और माल्या के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट करने के लिए ललित मोदी को धन्यवाद दिया। बाद में ललित मोदी ने मौजूद लोगों को धन्यवाद देते हुए एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माल्या को अपना दोस्त बताया और सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि पार्टी में बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ, एक्टर इदरीस एल्बा और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला भी मौजूद थे।

Meas reaction on viral video of vijay mallya and lalit modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • Business News
  • Latest News
  • Ministry of External Affairs

सम्बंधित ख़बरें

1

अपना बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही ₹20 लाख का लोन, बिना देरी किए ऐसे करें अप्लाई

2

महंगे घर और IT सेक्टर में छंटनी! 7 बड़े शहरों में 14% घटी घरों की बिक्री, क्या अब कम होंगे दाम?

3

दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली, 367 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

4

सीतापुर में BLO ड्यूटी के दौरान शिक्षक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.