ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया कि अचानक से गिरे सोने के दाम, Gold Rate में 1400 रुपये की गिरावट
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में सोने को टैरिफ के दायरे से बाहर रखने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद MCX पर Gold Rate नीचे गिर गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर
MCX Gold Rate: पिछले 1 हफ्ते से लगातार सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने के लिए मिल रहा था। हालांकि अब इसमें हल्की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कुछ ऐसा ऐलान किया है, जिसके कारण सोने की कीमत अचानक गिर गई है।
आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड रेट में अचानक से 1400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया है।
क्या बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा है कि गोल्ड बार को टैरिफ से छूट दी जा रही हैं। कस्टम ड्यूटी और बॉर्डर सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के फैसले के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप ने इसका ऐलान किया है। जिसमें कहा गया था कि गोल्ड बुलियन रेसीप्रोकल टैरिफ के अंतर्गत है। ट्रंप ने जैसे ही सोमवार को कहा कि सोना टैरिफ के अंतर्गत नहीं आएगा, तब से सोने के एक्सचेंज रेट में भारी गिरावट देखने के लिए मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
जैसे ही सोमवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ये बयान दिया कि सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा, तब से न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पर 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
ट्रंप के फैसले से घटे सोने के दाम
आपको बता दें कि अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग यानी सीबीपी ने स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट होने वाले गोल्ड को एक स्पेशल कस्टम कोड यानी HS कोड के अंतर्गत वर्गीकृत किया था। इसके अंतर्गत, 1 किलो और 100 औंस की सोने की छड़ों पर 39 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाना था। लेकिन, अमेरिका के वायदा बाजारों में डिलीवरी के लिए सोने की इन छड़ियों का उपयोग सामान्य तौर पर होता है। जिसके कारण गुरुवार और शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई थी, लेकिन अब ट्रंप के इस नए फैसले से सोने की कीमतें कम हो गई हैं।
ये भी पढ़ें :- HAL ने साइन की Avantel Ltd के साथ 10 करोड़ की डील, शेयरों में आया जबरदस्त उछाल
एमसीएक्स पर गोल्ड रेट
ट्रंप के इस नए ऐलान के साथ सोमवार को एमसीएक्स गोल्ड रेट में 1409 रुपये या फिर 1.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले 999 शुद्धता वाले गोल्ड के रेट में 1,01,199 रुपये तक उछाल आया था।
