-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update For 29 July 2025
Gold Rate Update: सस्ता हो गया सोना, चांदी की चमक बरकरार
- Written By: अपूर्वा नायक
29 जुलाई को Gold और Silver Price में उछल-पुथल देखने के लिए मिली है। आज जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आयी है, तो वहीं आज चांदी की कीमतों में बढ़त देखने के लिए मिली है।

सोना और चांदी ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Gold-Silver Rate: मंगलवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने के लिए मिल रहा हैं। आज जहां एक ओर सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने के लिए मिली है, तो वहीं सोना मामूली आधार पर सस्ता हो गया है।
आज के दिन 24 कैरेट गोल्ड में सोमवार की तुलना में 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सिल्वर रेट 300 रुपये महंगा हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट 98,296 रुपये हो गया है, जो कि पहले 98,446 रुपये था।
इसी तरह 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का दाम भी 138 रुपये कम होकर 90,039 रुपये हो गया है, जो सोमवार को 90,177 रुपये दर्ज किया गया था। 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट भी 113 रुपए कम होकर 73,722 रुपये हो गया है, जो कि कल 73,835 रुपये दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
आज क्या है चांदी का दाम?
सिल्वर रेट में 323 रुपये की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद सिल्वर रेट 1,13307 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,12,984 रुपये प्रति किलो थी। वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी दर्ज की जा रही है।
एक्सीएक्स पर क्या है आज का गोल्ड रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड रेट के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.27 परसेंट बढ़कर 97,804 रुपये और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.2 परसेंट बढ़कर 1,13,281 रुपये थी। इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर गोल्ड लगभग 0.25 परसेंट बढ़कर 3,318.40 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 0.15 परसेंट बढ़कर 38.28 डॉलर प्रति औंस पर थी।
ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Rate: सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई ₹606 की उछाल; देखें आज का भाव
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक के बीच, सोने की कीमतें 97,900 रुपए पर कारोबार कर रही थीं, जबकि कॉमेक्स पर सोना 0.30 प्रतिशत बढ़कर 3,325 डॉलर पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़े एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, नॉन-फार्म पेरोल, बेरोजगारी दर और जीडीपी, इस हफ्ते फेड के ब्याज दरों के फैसले के साथ जारी होने के साथ, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। निकट भविष्य में सोने के 97,000–98,650 रुपए के दायरे में रहने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update for 29 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













